उन्नाव पर्यावरण को लेकर युवा समाजसेवी टीम ने शहर में सड़को के किनारे व अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया
पर्यावरण को लेकर युवा समाजसेवी टीम ने शहर में सड़को के किनारे व अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया

प्रेस विज्ञप्ति
गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
युवा समाजसेवी टीमजनपदउन्नाव
पर्यावरण को लेकर युवा समाजसेवी टीम ने शहर में सड़को के किनारे व अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया टीम के संस्थापक अमित यादव की अगुवाई में लोकनगर ,हनुमान नगर ,जुराखनखेड़ा में पौधे लगाए गए। इस समाजिक संस्था के युवा समाजसेवी टीम कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 15 दिन अवधि तक चलेगा अधिक से अधिक वृक्षारोपण लगाने का अभियान 8जून से 22जून तक किया गया है। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए युवा समाजसेवी टीम के संस्थापक अमित यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधेरोपण करने की जरूरत है।बेहतर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता हैं। संस्थापक अमित यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवनदाता होते हैं।जो हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं ।बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974को पहली बार मनाया गया था ।सभी नागरिकों को पौधेरोपण कर उसकी सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए।
पेड़ लगाकर करें पर्यावरण की सुरक्षा ,तभी होगी अपने जीवन की रक्षा इसी स्लोगन के साथ बताते हुए लोगों को पौधे भी वितरित किए गये।और साथ ही कहा कि वातारण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थो का इस्तेमाल ना करने का प्रण लीजिए। इस मौके पर टीम वरिष्ठ सह संरक्षक राम प्रताप सिंह ,अनुज कश्यप,विकल्प दीक्षित,सफीपुर से आकाश यादव,शेखर सैनी (पुलिस लाइन),आर्यन,अमन आदि मौजूद रहें।
टीम के सह संरक्षक राम प्रताप सिंह ने पर्यावरण बेहतरी के लिए पौधेरोपण करने का आह्वान किया।इसी क्रम में युवा समाजसेवी विकल्प दीक्षित ने भी पौधरोपण के लिए अपील की।
उन्नाव सदर से अनुज कश्यप ने लोगों को पौधेरोपण के फायदे गिनाए।
समाजसेवियों ने नागारिकों को पर्यावरण की बेहतरी के लिए पेड़ों की भूमिका को सबसे अहम बताया कहा कि धरती पर जीवन तभी संभव हे जब हरियाली होगी ऐसे में सभी नागारिकों का उतरदायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाएं।

Subscribe to my channel


