बदमाशों ने स्कूल संचालक से मांगी 50 हजार की रंगदारी
बदमाशों ने स्कूल संचालक से मांगी 50 हजार की रंगदारी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बदमाशों ने स्कूल संचालक से मांगी 50 हजार की रंगदारी। नहीं देने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट और लाठी डंडे से मारपीट कर किया जख्मी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज बुधवार को बदमाशों ने एक स्कूल संचालक से 50 हजार की मांगी रंगदारी।नहीं देने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट और लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी हालत में स्कूल संचालक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहाँ जख्मी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला वार्ड नं 44 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक का नाम मृत्युंजय कुमार है और सौरबाजार का रहने वाला है।सहरसा में नगर निगम क्षेत्र के झपडा टोला वार्ड नं 44 में चाणक्य विद्या मंदिर के नाम से स्कूल चलाता है।बार बदमाशों ने स्कूल संचालक से रंगदारी की मांग करता था ।बीते कल सोमवार को भी बदमाशों ने स्कूल पर जाकर मारपीट किया था और कहकर गया था जो 50 हजार की रंगदारी दो नहीं तो स्कूल बंद कर दो।आज फिर मंगलवार को बदमाशों ने स्कूल पर जाकर संचालक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।।
वहीं जख्मी कोचिंग संचालक मृत्युंजय कुमार की माने तो मैं झपडा टोला में चाणक्य विद्या मंदिर के नाम से कोचिंग चलाता हूँ।रंगदार लोग 50 हजार का रंगदारी मंगा नहीं देने पर कोचिंग में आकर उत्पात मचाया और बच्चे सब को भी तंग किया।उसके बाद मेरे साथ मारपीट किया।पिस्टल से सिर पर मारा है।अभी हम सदर अस्पताल में भर्ती है।
वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो अभी आवेदन अप्राप्त है ।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel



