त्रिवेणी गंज सुपौल : नदी पर पुल नहीं रहने से दो भागों में बटी पंचायत।

रिपोर्टर:- आलोक बादल त्रिवेणीगंज (सुपौल)

एंकर:- मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडल के अंतर्गत बरहकुरुवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 का मामला है।
जहां पर बीचो-बीच प्रवाहित होने वाली सुहाने नदी पर पुल नहीं बन सका है। पुल नहीं बनने के कारण लोग बांस के चचरी के सहारे आगमन करते है। जिस आगमन से कभी भी खतरा हो सकता है। ग्रामीण जन सहयोग से नदी पर बांस का पुल बनाकर आगमन करते हैं। वहां पर ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में पंचायत अभी भी दो भागों में विभक्त है। पूर्वी क्षेत्र में वार्ड नंबर 9 10 11 12 13 की एक बड़ी आबादी को नदी पार कर पंचायत के पश्चिमी और आना पड़ता है। जहां पंचायत भवन के साथ प्राइमरी स्कूल मुख्यालय जाने के लिए सड़क जन वितरण की दुकानों है। यहां पर जाने के लिए लोगों को डपरखा होते हुए लगभग 8 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पंचायत के दो भागों में विभक्त रहने से लगभग 20,000 की आबादी को आगमन में परेशानी हो रही है। और ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हम लोग को सभी नेता चुनाव के समय आकर बड़े-बड़े आश्वासन देकर चले जाते हैं। 2008 से लगातार सभी चुनाव मैं बड़े-बड़े नेता लगातार हम लोगों को भरोसा देने का काम कर रहा है। और चुनाव जीत जाने के बाद सभी जनता के साथ वादा किए हुए सभी वादा को भूल जाते हैं। और लोगों वहां पर यह भी बताया कि हम लोग यहां का विधायक और सांसद के पास भी गए तो उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास इतनी बड़ी फंड नहीं है। अब देखने वाली बात होगी कि बिहार में डबल इंजन की सरकार कब तक इस पर ध्यान देती है। या ऐसे ही बरहकुरुवा पंचायत की जनता परेशानी का सामना करती रहेगी।

Subscribe to my channel


