जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा
जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। मुकेश सहनी बोले- जो मल्लाह के बारे में सोचेगा हम उसके साथ। आज नहीं तो कल होगी हमारी जीत।
*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां सलखुआ प्रखंड के कबीरा धाप बाजार में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर पहुंचे जहां वीआईपी नेता मिथिलेश विजय और कार्यकर्ताओं के द्वारा जुटाए गए भीड़ को देख मुकेश साहनी गदगद हो गए और उन्होंने मंच से नारा दे दिया कि जो आरक्षण की बात करेगा हम उसके साथ रहेंगे। उसके बाद उन्होंने इशारों इशारों में ही बीजेपी का हवालावार दिखे । उन्होने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार हमारे आरक्षण को देना नहीं चाहती है पिछले बार भी हमारे पार्टी से चार विधायक बने थे।जब उन लोगों ने देख लिया कि अब मल्लाह समाज आगे बढ़ रहा है तो हमारे सभी विधायकों को तोड़ दिया गया। उन्होंने मंच केन्द्र सरकार को हिलाने वाली वेक्सिन की बात कही और उस वेक्सिन का नाम गंगाजल बताया। जिसका संकल्प लेने पर केन्द्र सरकार को हिलाने की बात कही।

Subscribe to my channel



