Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शराब मामले में 4 तस्कर गिरफ्तार

शराब मामले में 4 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* शराब मामले में 4 तस्कर गिरफ्तार। सहरसा में छापेमारी के दौरान देसी कट्‌टा, कारतूस, शराब बरामद; गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ बीते रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस दो देशी कट्टा,दो कारतूस और देशी शराब बनाने वाला बर्तन सहित देशी शराब किया बरामद।आज सोमवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
प्रेस वार्ता के दौरान सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा रेलवे ढाला के पास भारी मात्रा में देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है।इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।उक्त गठित टीम के द्वारा जब छापेमारी किया गया तो वहां से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया,साथ ही साथ 100 लीटर देशी शराब,500 लीटर के करीब कच्चा महुआ,विनष्ट किया गया और दो हथियार और दो गोली बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड नं 35 का रहने वाला बताया जा रहा है।गिरफ्तार अपराधियों में एक का नाम विजय कुमार,दूसरे का नाम चंद्रकिशोर कुमार,तीसरे का नाम श्यामसुंदर यादव,चौथे का नाम मनोज कुमार है।
उन्होंने ये भी बताया कि उक्त व्यक्ति के द्वारा देशी शराब बनाया जाता था देशी शराब बनाने का भट्ठी भी था।जहाँ से सिलिंडर तसला भी बरामद किया गया है।साथ ही साथ पुलिस के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले से भी एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसका नाम सुरेश कुमार है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com