संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया
संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

प्रेस विज्ञप्ति
मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया
चित्रकूट- मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ तपन अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा के निर्देशन में राजापुर तहसील अंर्तगत लमियारी में संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मानवाधिकार के पहाड़ी ब्लॉक उपाध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा के द्वारा मां भारती और संविधान के निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था का परिचय देते हुए बताया गया कि मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के प्रति समाज को जागरूक करना, प्राप्त करने के लिये प्रेरित करना एवं क्रियांवायन के लिये मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करके शासन को सहयोग प्रदान करती है। साथ ही संस्था समाज को न्यायायिक, नैतिक और संवैधानिक दायित्वों का बोध कराकर मार्ग दर्षन करके समाज सेवा भी। कार्यक्रम में अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की शपथ और अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध सदैव संघर्षशील रहने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की विशेषता के साथ ही इसकी महत्ता और प्रदत्त किए गए मानव के अधिकारों के बारे में भी बताया गया। वहीं मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा ने कहा एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवाधिकार के सदस्य , कुलदीप सिंह, गणेश दत्त मिश्रा, शशिकांत, नीरज कुमार, धीरज कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, लवकुश यादव , राजीव कुमार
समेत क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



