Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

एसीएमटी कॉलेज एवं माइंड पावर में छात्र मेला का किया गया आयोजन

एसीएमटी कॉलेज एवं माइंड पावर में छात्र मेला का किया गया आयोजन

Spread the love

*फिरोजाबाद जिला में स्थित मक्खनपुर रूपसपुर nh2 हाईवे पर स्थित एसीएमटी कॉलेज एवं माइंड पावर में छात्र मेला का किया गया आयोजन*

पूरा मामला एसीएमटी कॉलेज एवं माइंड पावर एजुकेशन से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 20 11 2023 को

माइंड पावर इंटरनेशनल स्कूल में लगा छात्र मेला
फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर रूपसपुर हाइवे रोड स्थित एसीएमटी कालेज एंव माइंड पावर एजूकेशन ने संुयक्त रूप से छात्र मेला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बेहद जरूरी है। यह बेहतर प्रयास है। इसे और भव्य रूप देने की आवश्यकता है। इसे प्रतियोगिता के तौर पर आयोजन करने का सुझाव दिया। विशिष्ठ अतिथि सीओ देवेन्द्र कुमार ने बच्चों के प्रबन्धन के गुण सिखाये। वहीं मांइड पावर ग्रुप के चैयरमैन योगेश यादव ने बच्चों से कहा कि छात्र अवस्था से ही जीवन का प्रबंधन करना सीखना चाहिये। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहना की। इस मौके पर स्कूल के छात्र- छात्राओं ने स्टॉल लगाये । जिसमें बच्चों ने चाय, नाश्ता, खिलौना आदि की स्टॉल भी लगाए। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल तरूण शंखधर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर काजल, सिमरन, आकाश, अर्चना, सीमा, करिश्मा, अंकुर, सायमा, आरती, प्रभा, वैशाली, नेहा, वर्षा, निशा, पूनम, सुनील, कप्तान, हेमलता, डाॅली, रिया, आयुष के अलावा स्कूल का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com