Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

प्रधान प्रतिनिधि की मनमानी से परेशान ग्रामीण जिम्मेदार मौन

प्रधान प्रतिनिधि की मनमानी से परेशान ग्रामीण जिम्मेदार मौन

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

प्रधान प्रतिनिधि की मनमानी से परेशान ग्रामीण जिम्मेदार मौन

चित्रकूट जनपद के ब्लाक मऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत खप्टिहा के मजरा मनौधा सानी मे बन रहे मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र मे काम मानक विहीन करवाया जा रहा है जिसका वीडियो खबर में स्पष्ट देखने को मिलेगा
और गांव की गलियो नालियो की दशा दयनीय है कोई सफाई नही कोई सफाई कर्मी नही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि
ग्राम प्रधान ने कुए की सार्वजनिक जगत मे चार पाॅच महीनो से खपरैल रख कर अवैध कब्जा कर लोगो के बैठने उठने की जगह को घेर रखा है खाली नही कर रही है जनता दरबार गांव मे आधिकारियो के आने पर बगैर मुनादी अपने चहेते को बुला कर करवा लिया जाता है ग्रामीणों ने बताया
नरेगा मे बीस लोगो को काम मे लगा कर फ़र्जी जाब कार्ड जिनके है उनकी हाजिरी लगावा कर जो धन राशि निकल जाती है उसका बन्दर बांट किया जाता है हाजिरी जितने मजदूरी की डिमांड है लगा दी जाती है गांव की गौशाला मे जो चरवाह है उनके भी नरेगा जाब कार्ड बने है उनको वेतन इन्ही कार्डो से किया जाता है
खन्ड विकास अधिकारी को इन कार्यों की जानकारी देते हुए प्रर्थना पत्र दिया गया था जिसमे नरेगा जेई और नरेगा ए पियो गांव मे जाॅच के नाम पर खानापूर्ति की है आम लोगो को ना बुला कर ग्राम प्रधान के चहेते लोगो को बुलाकर उनसे बात करके जांच रिपोर्ट ओके कर दिया और लोगो से यहाॅ तक कह दिया कि यह प्रार्थना पत्र मे हस्ताक्षर एक आदमी ने बनाए है और डायरेक्ट गांव के प्रधान के यहाॅ जा कर वही उनके लोगो को बुलाकर जाच किया ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है उक्त जांच अधिकारियों पर की प्रधान से रुपयो का लेनदेन करके प्रधान पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाई इस तरह की जाॅच वीडियो मऊ के अधिकारी गांव मे जा कर कर रहे है सोचने वाली बात है जब रक्षक ही भक्षक बनेंगे तो कैसे गांव का विकास होगा ग्रामीणों ने चैनल के माध्यम से जिम्मेदारों से निवेदन करते हुए मांग किया है गांव का विकास होना चाहिए दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा दबंगई करते हुए गांव के विकास को लेकर लड़ाई लड़ने वालों पर राजनीतिक दबाव बनाया जाता है

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com