Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र मंडी समिति कर्बी पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द द्वारा धान खरीद का शुभारंभ किया गया

खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र मंडी समिति कर्बी पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द द्वारा धान खरीद का शुभारंभ किया गया

Spread the love

*आज खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र मंडी समिति कर्बी पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द द्वारा धान खरीद का शुभारंभ किया गया*

। मौके पर कृषक श्री अशोक कुमार पुत्र बल्देव का धान आया था। केंद्र पर धान बेचने आये किसान को जिलाधिकारी ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। किसान का लगभग 35 कुंतल धान है, जिसकी नमी केंद्र प्रभारी द्वारा 15% बतायी गई। इस वर्ष धान कामन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति कुंतल है। जिलाधिकारी ने मौके पर केंद्र प्रभारी को किसान को 48 घंटे के अंदर भुगतान कराने के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी श्री विनय मिश्रा ने बताया कि अबतक धान बेचने के लिए लगभग 100 किसानों ने संपर्क किया है और जैसे जैसे धान की कटाई खेतों से होगी, केंद्र पर बेचने आयेंगे। मंडी स्थित बाजरा और ज्वार केंद्र पर अभी खरीद प्रारंभ नहीं हुई है। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में ग्रेड ए धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति कुंतल से अधिक बिक रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला खरीद अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वंदिता श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री अविनाश कुमार झा, सचिव मंडी श्री विपुल कुमार , क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित थे।

*पत्रकार राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com