Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

टूंडला में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत भारी भीड़ रही बाजार में

टूंडला में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत भारी भीड़ रही बाजार में

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत भारी भीड़ रही बाजार में।

टूंडला पिछले दिनों से टूंडला में अतिकरण हटाने के बाद सौंदर्य करण करने की चर्चा नगरीमें चल रही थी कई बार मामला आते-आते टला। आज पूर्व घोषणा के अनुसार साय 4:30 बजे से अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । उप जिला अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों , पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन भी साथ में मौजूद थी।
आज केवल नाले के ऊपर पड़ी हुई दुकानों के आगे टीन लकड़ी के सड़कों पर लगे खोके को हटवाया गया बाकी कार्य आगे चलेगा ऐसा दुकानदारों को बतलाया गया वह अपने अतिक्रमण स्वयं हटा ले तो अच्छा है अन्यथा प्रशासन को आगे आकर उनको हटाना पड़ेगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यहां यह भी देखना है कि पिछले कई बार अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेल वाले हटा दिए या कुछ खोखे हटा दिए बाद में बात जो की टियो हो जाती है। यहां सब्जी इत्यादि वाले ठेलो पर सामान बेचने वालों के लिए यहां पहले भरे के पास सब्जी मंडी बनाई गई थी। सब्जी मंडी के स्थान पर वहां ठेल वालों को भेज दिया गया था। उनको वहा दुकान भी अलॉट कर दी गई थी। लेकिन बाद में बाजार में फिर ठेल वैसे ही लगनी शुरू हो गई थी। उसके बाद उप जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार के समय में भी यह फिर ठेल वाले और धोखे वाले हटाए गए फिर इनको भरे के पहले फड़ बनाकर दिए थे । लेकिन फिर यह लौट करके मुख्य बाजार में ही आ गए और फिर से अतिक्रमण हो गए । डॉक्टर पंकज उप अधिकारी के समय में ही दीपा चौराहे के दोनो ओर दो रेलवे से सटी हुई शामली प्रसाद रोड और मानते रोड भी साफ हुई थी जो अब बाद में फिर अतिक्रमण के शिकार हो गई है। कहीं ऐसा ना हो कि इस बार भीं अतिक्रमण हटवाकर दुकानदार परेशान हो ओर प्रशासन भी परेशान हो और नगर का सौंदर्य करण भी नहीं हो पाए फिर यह स्थिति यथावत हो जाए।
इसलिए आवश्यकता इस बात की है की नगर का सौन्दर्य कारण हो इसको देखते हुए अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटाए जाये। नागरिकों को इंतजार है की नगर सुन्दर बने।
आज जेसीबी मशीन भी साथ थी पुलिस प्रशासन भी काफी था लेकिन कोई दवाब नहीं डाला गया कोई चीज तोड़ी नहीं गई। इस कार्य को बढ़ाते हुए प्रशासन ने अपना काम सावधानी से किया नगर में शांति बनी रही।
आज उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकार अभिषेक कुमार सिंह थाना प्रभारी प्रदीप पवार नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी अशोक कुमार शर्मा महेंद्र सिंह विजय कुमार विष्णु कुमार विक्की नवल किशोर सोनू साथ में थे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com