म्रत्यु भोज पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने की कुर्मी समाज ने की घोषणा
म्रत्यु भोज पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने की कुर्मी समाज ने की घोषणा

म्रत्यु भोज पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने की कुर्मी समाज ने की घोषणा।
ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह
बाँदा जनपद के तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजौली का है जहाँ कूर्मि क्षत्रिय समिति के बैनर तले स्वजातीय बैठक दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा के उन्मूलन एवं क्षेत्र में निरंतर गिरते शिक्षा के स्तर अनुशासन एवं प्रबंधन में सुधार को लेकर श्री मुकुंद गौशाला भुजौली ब्लाक तिंदवारी में आदरणीय श्री महेंद्र सिंह जी निवासी ग्राम अहार की अध्यक्षता में तीसरी बैठक संपन्न हुई बैठक का संचालन श्री रामदेव सिंह पटेल बड़ागांव के द्वारा किया गया बैठक में सर्वसम्मत से उपस्थित लोगों द्वारा फैसला लिया गया कि मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को नियंत्रित करने एवं निरंतर गिरते शिक्षा के स्तर अनुशासन व प्रबंधन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई चर्चा के उपरांत उपस्थित सभी साथियों ने स्वेच्छा से कहां की हम लोगों में से कोई भी साथी कहीं भी मृत्यु भोज खाने नहीं जाएगा और निरंतर गिरते शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने हेतु सब लोग मिलकर कार्य करेंगे
बैठक में सर्वसम्मत से यह भी फैसला लिया गया कि मृत्यु भोज एवं गिरते शिक्षा के स्तर को लेकर आगामी बैठक श्री लक्ष्मण दास त्यागी बालिका विद्यालय निलाथू ब्लॉक बबेरू में 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को संपन्न संपन्न होगी समय सुबह 11:00 बजे दोनों क्षेत्रों के स्वजातीय बंधु पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर रमेश सिंह पटेल भूपत सिंह महानन्द राजेश कुबेर सिंह समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक राममूरत हरिहर पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


