Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में रंगदारी मांगने आए बदमाशों ने की फायरिंग

सहरसा में रंगदारी मांगने आए बदमाशों ने की फायरिंग

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में रंगदारी मांगने आए बदमाशों ने की फायरिंग। रेड लाइट एरिया में दुकानदार से मांगे 50 हजार। भागते वक्त एक पकड़ाया। लोगों ने जमकर पीटा।

*एंकर :-* ख़बर बिहार के सहरसा जिले से आ है जहां आज गयरूवार 12 अक्टूबर को दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकानदार से 50 हजार की रंगदारी मांगी।रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर गोली चलाया ।बाल बाल बच गया दुकानदार।घटना सदर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया स्थित भारतीय नगर की बतायी जा रही है।वहीं स्थानीय लोग गोली चलाकर भागते हुए अपराधी को पकड़कर जमकर धुनाई कर रस्सी से बांधकर रखा और पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अपराधी को हिरासत में लेकर गयी।हिरासत में लिए गए अपराधी के पास से पुलिस एक देशी कट्टा एक खोखा बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए अपराधी का नाम बड़े यादव है जो सदर थानां क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।आज ये अपराधी अपने तीन चार सहयोगी के साथ हथियार के साथ अब्दुल नामक दुकानदार से 50 हजार रंगदारी मांगने गया जब दुकानदार इसका विरोध किया तो फायरिंग करना शुरू कर दिया।किसी तरह दुकानदार अपनी जान बचाया और हल्ला किया।उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।भीड़ को देखते ही अपराधी भागने लगा जिसमें एक अपराधी को बाइक और एक देशी कट्टा के साथ पकड़ लिया जिसके बाद लोगों की भीड़ ने उक्त अपराधी की जमकर धुनाई कर दिया।और रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अपराधी को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गयी।
वहीं स्थानीय लोग मोहम्मद सुब्हानी की माने तो बाइक से तीन अपराधी आया और 50 हजार की रंगदारी मांगी।बोले क्यों देंगे रंगदारी ।इसके बाद बोला नहीं देगा तो गोली मार देंगे।उसके बाद तीन और अपराधी आया और अन्धाधुंज फायरिंग करना शुरू कर दिया।गोली हमलिगों को नहीं लगा दुकान में लगा।उसके बाद ये लोग भागने लगा जिसमें एक अपराधी को हमलोग पकड़ लिए और पुलिस को सुपुर्द कर दिए।
वहीं इंसेक्टर ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली कि अपराधी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है ।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों के द्वारा एक अपराधी को सुपुर्द किया जिसके पास से एक देशी कट्टा और खोखा बरामद किया गया है।और आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com