Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

अखिल भारतीय यादव महासभा के सम्मेलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

अखिल भारतीय यादव महासभा के सम्मेलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Spread the love

*अखिल भारतीय यादव महासभा के सम्मेलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित*

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद के संत जनू बाबा महाविद्यालय से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 22 10 2023 को
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मैनपुरी रोड स्थित संत जनू बाबा स्मारक महाविधालय में अखिल भारतीय यादव महासभा का अपना प्रांतीय महा सम्मेलन एंव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय, प्रदेशीय और मण्ड़लीय पदाधिकारियों के साथ-साथ यादव समाज को गौरवान्वित करने वाली अनेकों हस्तियों ने शिरकत की। सम्मेलन को यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सम्मेलन के मुख्य अतिथि महेश यादव सहित अनेकों पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलित एंव माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना एंव स्वागत गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में
सभी वक्ताओं ने यादव समाज को एकजुट करने, समाज में फैली बुराईयों को समाप्त करने की बात कही। सम्मेलन में यादव समाज के अधिकारों और यादव समाज के उज्जवल भविष्य पर गंभीरता से मंथन किया गया। समाज को ताकतवर बनाने के लिए सभी ने अपने-अपने विचार रखे। यादव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में हर सम्भव सहायता करने की बात कही गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय व प्रदेशीय पदाधिकारियों, जिले के अध्यक्षों, यादव समाज की प्रतिभाओं और यादव समाज के हितों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामकैलाश यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश यादव ने यादव समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला आगे उन्होने कहा कि अब समाज को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामकैलाश यादव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया। आगे उन्होने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाडेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा कराटे कल्याणी यादव प्रसिद्व अभिनेत्री एंव गायिका दक्षिण भारत ने समाज पर प्रकाश डाला और एक धार्मिक भजन भी प्रस्तुत किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी समाज पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान करने वाले प्रतिभागियों, साहित्यकारों, खिलाडियों तथा समाज सेवियों, पूर्व सैनिकों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य , जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, सभासद, पार्षद आदि यादव समाज के 1000 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनिल यादव, नीतू यादव, शिशुपाल सिंह यादव, इंजी रामब्रेश यादव, अजय यादव, शिवप्रताप यादव, डाॅ रजनी यादव, आईएएस आशीष यादव, भूपसिंह यादव, राजेन्द्र यादव, किशनपाल सिंह यादव, गोपाल यादव , सीमा यादव के अलावा पूरे प्रदेश से लगभग हजारों की संख्या में यादव बन्धु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश आर्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजक डाॅ रामकैलाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com