Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई प्रेसवार्ता

राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई प्रेसवार्ता

Spread the love

*राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई प्रेसवार्ता*विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा मनाया जा रहा बौद्ध महोत्सव।

*बांदा*- आपको बता दें कि पूरा मामला अम्बेडकर पार्क कचेहरी परिसर का है जहां पर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया गया है कि – राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को
जी०आई०सी० ग्राउण्ड में राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय बौद्ध
चेतना संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कैलाश बौद्ध ने संघमित्रा बौद्ध
बिहार अम्बेडकर पार्क में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये बताया कि राष्ट्रीय बौद्ध
महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका एक मात्र उद्देश्य जातियों में बटे हुये समाज को
एकत्रित करना व भाईचारे के निर्माण पर जोर देना जातीय भेदभाव को खत्म करना तथा भगवान
बुद्ध द्वारा बताये गये पंचशील सिद्वान्त का पालन करना है। इस कार्यक्रम में कई गरीब बच्चो के
वैवाहिक गठबंधन भी होगा व धम्य दीक्षा का कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट
मंत्री सदस्य विधान परिषद स्वामी प्रसाद मौर्या भी सिरकत करेंगें। इसके अलावा प्रदेश
के चिंतक विचारक व समानता के पक्षधर विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम
में प्रतिभाग करेंगें। बांदा जनपद के लगभग एक दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों का संयुक्त
कार्यक्रम राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव है, योगेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष बौद्ध आर्मी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सुख, शांति, समाधान, श्रद्धा और अहिसा के दूत को हमें याद करते हुए उनके दिखाए सद्भार्ग पर चलना चाहिए। भगवान बुद्ध ने अपने संदेश में कहा था कि सुख और दुख जीवन के रंग हैं। हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए। सत्य व शांति के मार्ग पर चलकर सेवा भाव से कार्य करते रहना चाहिए।
भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपने अनुयायियों को चार आर्य सत्य नाम का जो पहला उपदेश दिया, वह संदेश आज भी उतना ही सार्थक और प्रासंगिक है। बुद्ध ने पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया लेकिन आज पूरी दुनिया में अशांति फैली हुई है।चारों तरफ आतंकवाद का बोलबाला है ऐसे में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।बौद्ध महोत्सव के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को बुद्ध के शरण में लाने का एक छोटा सा प्रयास संगठन के द्वारा बाँदा जनपद में किया जा रहा है।

इस मौके पर- कैलाश बौद्ध राष्ट्रीय बौद्ध चेतना, हृदेश कुमार वर्मा समाजसेवी साझा , योगेन्द्र प्रताप, मौसमी कोटार्य कोषाध्यक्ष , सुखलाल बौद्ध, जितेंद्र गौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com