आपसी रंजिश में दिनदहाड़े 21 वर्षीय युवक को अपराधियों ने सीने में चाकू से गोदकर किया हत्या
आपसी रंजिश में दिनदहाड़े 21 वर्षीय युवक को अपराधियों ने सीने में चाकू से गोदकर किया हत्या

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* आपसी रंजिश में दिनदहाड़े 21 वर्षीय युवक को अपराधियों ने सीने में चाकू से गोदकर किया हत्या और घटनास्थल से फरार हो गया। वहीँ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज बुधवार 4 अक्टूबर को आपसी रंजिश में दिनदहाड़े 21 वर्षीय युवक को बाइक सवार अपराधियों ने सीने में चाकू से गोदकर हत्या का डाली।और मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।घटना सदर थाने क्षेत्र के बेंगहा बाय पास रोड की बतायी जा रही है।वहीँ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम चंदन कुमार दास है जिसकी उम्र तकरीबन 21 वर्ष है और सदर थाना क्षेत्र के लतहा वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक चंदन कुमार किसी काम से बाइक से अपने मित्र के साथ जा रहा था जहां रास्ते में बेंगहा बाय पास रोड पर सड़क जाम था वहां अपने बाइक पर बैठा हुआ था उसी दौरान बाइक सवार अपराधी आये और चंदन कुमार साह को सीने में चाकू मारकर फरार हो गया।चाकू लगने से जख्मी चंदन नीचे गिर गया।उसके बाद चंदन के बाइक पर बैठ हुआ उसका मित्र राजा कुमार अपने मित्र को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल ले गया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल हो गया।वहीं पुलिस अस्पताल पहूंचकर मृतक के मित्र को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले सदर थाना ले गयी जहां गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शी मृतक के मित्र राजा कुमार ने बताया कि हमलोग बाइक से मार्केट आ रहे थे बाय पास रोड के पास जाम लगी हुई थी तो हमलोग रुक गए।उसके बाद अजित कुमार नामका लड़का आया और चंदन को सीने में चाकू मार दिया उसके बाद चंदन गाड़ी लेकर गिर गया,गाड़ी चंदन ही चला रहा था।उसके बाद हमलोग चंदन को लेकर सदर अस्पताल लाये जहां उसकी मौत हो गयी।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार की माने तो चाकू बाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई है।जांच की जा रही है।वैसे एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।उन्होंने ये भी कहा जो भी इस घटना को अंजाम दिया है उसकी पहचान की जा रही है बहुत जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


