Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सेवा भारती चित्रकूट एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रानीपुर भट्ट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

सेवा भारती चित्रकूट एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रानीपुर भट्ट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

Spread the love

चित्रकूट । सेवा भारती चित्रकूट एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रानीपुर भट्ट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें निशुल्क दवाएं, महिलाओं को माय प्लेजर सेनेटरी पैड वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने जैसी सुविधाओं का सैकड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया। सैकड़ों गरीब परिवारों को पोषाहार का वितरण जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव द्वारा वितरित किया गया। शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचकर भरपूर लाभ उठाया.. मुफ्त दवाएं( वायरल फीवर की दवाएं, खाँसी सीरप, फोड़ा फुंसी खुजली का मलहम, घुटना दर्द पीठ दर्द के लिए मूव )आदि विभिन्न प्रकार की दवाएं दी गईं। अपनी बस्ती में ही स्वास्थ्य सुविधाएं पाकर लोगों की जुबान पर दुआएं और चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली.. यही तो है सेवा भारती का प्रयास । जनपद में सेवा भारती कई वर्षों से नम्रता, शालीनता एवं निस्वार्थ सेवा से हजारों सेवा बस्ती परिवारों के बीच पहुंच सेवा कार्य कर रहे हैं । स्वच्छता अभियान के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम रानीपुर भट्ट की सेवा बस्ती में शनिवार को पंचायत भवन रानीपुर भट्ट में किया गया। हर वक्त हर संभव मदद हेतु प्रयासरत सेवा बस्ती के लोगों द्वारा निरंतर निस्वार्थ सेवा की जा रही है । कैंप व्यवस्थापक गुरु प्रकाश शुक्ला ने शिविर में आए हुए सभी लाभार्थियों पूरी मेडिकल टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.. शिविर मे सहयोग करने वाले जिला मंत्री गुरु प्रकाश शुक्ला, जिला सहमंत्री राजकिशोर शिवहरे, संरक्षक राज किशोर त्रिपाठी राजीव श्रीवास्तव राम बहरी शिव कुमार देवनारायण द्विवेदी, जिला प्रचार प्रमुख शंकर यादव एवं मेडिकल टीम में डॉ राजकुमार तिवारी चिकित्सा अधिकारी श्रीराम अग्रवाल फार्मासिस्ट वैभव गोवल ट्रेनिंग फार्मासिस्ट डॉ रेनू श्रीवास्तव, अभिलाष खरे , आयुष्मान कार्ड बनाने वाली टीम में रतन धुरिया वार्ड बॉय शामिल रहे। कैम्प के सफल आयोजन ग्राम प्रधान प्रभा देवी निषाद गोविंद निषाद सुमन चंद्र प्रकाश यादव ठाकुर ज्ञान सिंह दिनेश निषाद आंगनबाड़ी गीता सिंह का अतुलनीय सहयोग रहा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com