विश्व अहिंसा दिवस समारोह 2023 में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में शांती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी का रहा दबदबा
विश्व अहिंसा दिवस समारोह 2023 में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में शांती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी का रहा दबदबा

विश्व अहिंसा दिवस समारोह 2023 में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में शांती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी का रहा दबदबा
मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद के लगभग सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सहभाग किया । समस्त प्रतियोगिताओं में स्थान पाकर पुरस्कृत होने वाले 45 छात्र छात्राओं में से केवल शांती देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी के कुल 25 छात्र छात्राओं ने स्थान और पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।
सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में तीनो स्थान प्राप्त छात्र छात्रा इसी विद्यालय के रहे । संजना देवी प्रथम , अम्बुज तिवारी द्वितीय और सौम्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार
निबंध प्रतियोगिता में राधा देवी ने प्रथम, प्राची त्रिपाठी द्वितीय एंव श्रद्धा देवी तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान की क्विज प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त पर शांती देवी इंटर कॉलेज की टीमे विजयी हुई। इसी विद्यालय के प्राइमरी वर्ग के छात्र अंश यादव. ने निबंध लेखन में द्वितीय स्थान तथा सामान्य ज्ञान में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इसी विद्यालय के छात्र रहे।
2 अक्टूबर को इन सभी स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में पुरस्कृत किया गया।
साथ ही साथ इस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवबरन त्रिपाठी जी को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए आयुष्मान वानप्रस्थ विश्व विद्यालय द्वारा “आज का गाँधी “पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, बाँदा चित्रकूट डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ,कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक बलवीर सिंह , शांती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


