Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

शालिनी पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अकौना के ग्रामीणों ने बिजली के मीटर लेकर बबेरू पावर हाउस में दिया धरना

शालिनी पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अकौना के ग्रामीणों ने बिजली के मीटर लेकर बबेरू पावर हाउस में दिया धरना

Spread the love

शालिनी पटेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अकौना के ग्रामीणों ने बिजली के मीटर लेकर बबेरू पावर हाउस में दिया धरना

 

बबेरू तहसील ब्लाक बिसंडा के ग्राम पंचायत अकौना के ग्रामीणों ने जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित बबेरू पावर हाउस में दिया धरना ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 4 वर्ष पहले हमारे घरों में सौभाग्य योजना के तहत मीटर लगाए गए थे 4 वर्ष से लाइट हमारे घरों में न लाइट ना तो बिजली के पोल हैं ना तो केबिल है फिर भी बिल आ रहा है 20000 से ज्यादा
जिससे ग्रामीण बहुत ही नाराज हैं उनको विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा धमकी दी जाती हैं कि लाइट का बिल भरो
घरों में लाइट ही नहीं है मोहल्ले में खंभे ही नहीं है बिजली के तार ही नहीं है लेकिन लाइट का बिल कैसे आ रहा है विद्युत विभाग की बड़ी ही लापरवाही सामने आ रही है और अकौना में जहां बहुजन समाज के लोग रह है वह मोहल्ले गंदगी से भरे है अंबार लगा हुआ है लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं गंदगी से अनेकों प्रकार की बीमारियां फैल रही है और बहुत सारे ग्रामीण बीमार पड़े हैं इतना पैसा नहीं है ग्रामीणों लोगों के पास कि वह जाकर के लखनऊ पीजीआई दिल्ली एम्स जैसे बड़े-बड़े अस्पताल में जा सके क्योंकि बड़े अस्पताल में वही जा सकता है सांसद विधायक मंत्री बिजनेसमैन गरीबों के लिए अस्पताल ढंग के नहीं है यह ग्रामीणों ने बताया है सरकार बड़े दावे कर रही है कि हमने किसानों मजदूरों के लिए अनेकों प्रकार की योजना चलाई है जिससे ग्रामीण किसान युवा महिलाएं बहुत खुश है लेकिन जब ग्राउंड जीरो पर जनता दल यूनाइटेड की टीम जाती है तो कोई विकास जमीन पर नहीं है सरकार का सारा विकास खोखला नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की 4 साल से हम विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हमारी बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है हमें ऑफिस से भगा दिया जाता है
रविंद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ यूपी , होरीलाल माधव प्रसाद वर्मा, चुन्नू, मतिया, कुनता,सोहनिया,, सुनता ,बाबूलाल,दिनेश ,कमलेश भागीरथ आदि

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com