Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

विकास भवन परिसर जिला मुख्यालय दबरई में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रेसिपी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विकास भवन परिसर जिला मुख्यालय दबरई में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रेसिपी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Spread the love

विकास भवन परिसर जिला मुख्यालय दबरई में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रेसिपी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

फिरोजाबाद में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ को कन्र्वेजेन्स विभागों के समन्वय से सफल आयोजन किया जा रहा है। पोणण अभियान एक बहु-विभागीय कन्र्वेन्स का अभियान है, जो मा0. प्रधानमंत्री के विजन ’’सुपोषण भारत (कुपोषण मुक्त भारत) पर आधारित है। वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में सभी हितधारकों के समेकित प्रयासों से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाताई इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम ’’सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’’ है। पोषण अभियान के अन्र्तगत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष के राष्ट्रीय पोषण माह’’ का मुख्य फोकस अन्र्तविभागीय कन्वर्जेन्स स्थापित करते हुये समेकित रूप से पोषण सम्बन्धी गतिविधियाॅं वृहद स्तर पर आयोजित की जानी है, जिसमें अधिकांश लाभार्थियों को जोड़ते हुये पोषण अभियान को जन आन्दोलन के रूप में परिवर्तित किया जा सकें। ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ के अन्र्तगत आज सोमवार को विकास भवन परिसर में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे ड्राई राशन एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) के उपभोग को बढ़ावा देने के लिये खाद्य पदार्थो से निर्मित विविध प्रकार के व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारीदीक्षा जैन, जिला विकास अधिकारी तथा जनपद के अन्य अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया रेसिपी प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न बाल विकास परियोजना से आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा विकास भवन परिसर में रंगोली कार्यक्रम एवं पोष्टिक आहार से सुशोभित व्यंजनों की आर्कषण स्टाॅल व प्रदर्शिनी लगाई गयी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन परिसर में सहजन का पौधा लगाया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में आयोजित इस रेसिपी प्रतियोगिता में विभाग से अम्बुज यादव, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, सी0डी0पी0ओ0, ग्रामीण, कृष्ण पाल सिंह, सी0डी0पी0ओ0, शिकोहाबाद एवं कुलप्रीत कौर, सी0डी0पी0ओ0 खैरगढ सहित जनपद की समस्त मुख्य सेविकाऐ तथा विभिन्न परियोजनाओं की आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ अधिक संख्या में व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। (अम्बुज यादव)

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com