वर्षाकालीन जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया
वर्षाकालीन जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

चित्रकूट। वर्षाकालीन जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया ।बच्चों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के देश से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे बढ़ चलकर हिस्सा लेते हैं और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हैं इसी क्रम में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के छात्र जनपद स्तरीय वालीबॉल हॉकी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी । अब यह विजेता खिलाड़ी 17 सितंबर को खानकाह इंटर कॉलेज बांदा में आयोजित मंडलीय हांकी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे ।प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान द्वारा सभी विजेता खिलाड़ी छात्राओं को पुरस्कार बांटकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है , शरीर मजबूत होता है । इस मौके पर मुख्य अनुशासन अधिकारी फूलचंद चंद्रवंशी लालमन शंकर यादव भरत सिंह तोमर डॉक्टर रमेश सिंह चंदेल रामवचन सिंह प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे । क्रीडा अध्यक्ष डॉक्टर रमेश सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता में छात्र अंश सोनी अंशु यादव विनय साहू शुभम यश कुमार यीशु सिंह व छात्रा खिलाड़ियों में आरती देवी रिंकी पूजा रमा लवली गीता ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।

Subscribe to my channel



