Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

श्रीराम कथा महोत्सव में सहयोग करने वालो का हुआ स्वागत सम्मान, मंदिर महंत ने जताया सभी का आभार

श्रीराम कथा महोत्सव में सहयोग करने वालो का हुआ स्वागत सम्मान, मंदिर महंत ने जताया सभी का आभार

Spread the love

कोसीकला मथुरा

श्रीराम कथा महोत्सव में सहयोग करने वालो का हुआ स्वागत सम्मान, मंदिर महंत ने जताया सभी का आभार

मंगलवार को कोसीकला के समीपवर्ती गाँव कोटवन स्थित ब्रजभूषण मंदिर पर आयोजित हुए श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीरामकथा एवं श्रीराम महायज्ञ कार्यक्रम के संपन्न होने के पश्चात समाजसेवियों, आसपास के ग्राम वासियों, समस्त सरदारी, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओ का मंदिर के महंत के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर मंदिर महंत श्री मौनी बाबा ने कार्यक्रम को सकुसल सम्पन्न कराने के मौजूद सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस दौरान स्वागत सम्मान कार्यक्रम में विशेष रूप से कमलकिशोर वार्ष्णेय, भूरा प्रधान, संजीव अग्रवाल, देशबंधु अग्रवाल, जिले सिंह, जवर सिंह, मोहन सिंह फौजदार, उधम फौजदार, नरेश चौधरी, अन्नू वेध, कमलसिंह, मौजूद रहे। श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीरामकथा महायज्ञ कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद ब्रजभूषण मंदिर के महंत ने कहा कि ऐसा कार्य सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग और श्रीराम जी के आशीर्वाद से किया गया था। आश्रम परिसर में बना श्रीराम दरबार का भव्य और आकर्षित मंदिर लोगो के आस्था का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर समाजसेवी भगवान सिंह भूरा प्रधान, संजीव अग्रवाल, देशबंधु अग्रवाल, कमलकिशोर वाष्णेय, मोहनसिंह फौजदार, जिले सिंह ने मौनी बाबा का 21 किलो की फूलों की माला, शॉल, दुप्पटा, एवं हनुमान जी की स्मृति देकर जोरदार सम्मान कर परिवार की सुखशांति के लिए आशीर्वाद लिया। इस बारे में मोनी बाबा ने जानकारी दी।

 

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com