Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

ग्रामीण की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराए जाने के संदर्भित में ज्ञापन सोपा

ग्रामीण की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराए जाने के संदर्भित में ज्ञापन सोपा

Spread the love

ज्ञापन
सेवा में,
श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश- लखनऊ।
प्रेषित ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी महोदया बांदा।
विषय- जनपद बांदा के सभी विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों/अंशो में विकास की गति धीमी/शून्य है। ग्रामों में विकास कराते हुए ग्रामीणों की मूल समस्यायों का निराकरण कराए जाने संदर्भित ज्ञापन।
महोदय,
आपको संज्ञान हो कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में आज़ादी का अमृत महोत्सव अपने चरमोत्कर्ष पर चलाया जा रहा है। जबकि आजादी के 76 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी बांदा जनपद के समस्त विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों/अंशो में विभिन्न मूल समस्यायों को निवासी ग्रामीण
सहन करने के लिऐ मजबूर है।
अतः आपके संज्ञान में लाने का आशय,पीड़ित ग्रामीणों की मूल समस्यायों/आवश्यकताओं के निराकरण का आदेश पारित कर,उपस्थित समस्यायों से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाये।
।विवरण निम्नवत है।
विकास खण्ड बिसंडा-
—————-
ग्राम पंचायत ओरन ग्रामीण,शिव, रानीपुर,कोर्रही,बाघा,बल्लान अंश माड़ीपुरवा में 300 लोगो की दलित बस्ती है। सीसी रोड,आरसीसी रोड का नामोनिशान नहीं है। बारिश से कई दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर चुके है। बारिश का पानी लोगो के घरों में भर जाता अवैध निर्माण होने के कारण रास्ता न होने बच्चे स्कूल नही जा पाते। ग्राम पंचायत ओरन ग्रामीण अंश पिपरी खेरवा,अहिरन पुरवा , शौचालय % लोगो के घरों पर बने है और गांव के अंदर रास्ते नही है। जो ग्रामीण वास्तविक आवास के पात्र थे उन पात्रों का आवास की सूची से नाम काट दिया गया है जिनके पक्के मकान बने हैं उनका आवास का लाभ दिया गया है। लाइट का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। जिससे ग्रामीण लोग भुगतान करने में असमर्थ हैं।यही हाल ग्राम पंचायत कोर्रही का है तिहैत मुहल्ला में हैंड पंप नही है। चंद्रभान वर्मा दरवाजे के चिंगी बाबा के तालाब तक रास्ता नही है आम लोगो का आना जाना मुश्किल है।ग्रामीणों के दरवाजों में बारिश का पानी भर जाता है।
ग्राम पंचायत बाघा माडल गांव है। तरोश मोहल्ला,उतरोष मुहल्ला,नई दुनिया मुहल्ला लोग नरक की जिंदगी जी रहे है। लगभग 3 महीने से पानी की सप्लाई बंद है जहा गरीब लोग रहते है वो मुहल्ले ही विकास से वंचित है। ग्रामीण नरक की जिंदगी जी रहे है। विद्यालय जाने के लिए रास्ते नही है। ग्राम पंचायत शिव में मेन रोड से। प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर है साफ सफाई बिलकुल नही है। शिव गांव पूरा का पूरा गांव विकास से वंचित है। नालिया दुर्गन्ध दे रही है।
विकास खंड बबेरू-
—————-
ग्राम पंचायत मर्का,पल्हरी,मुरवल,ग्राम पंचायत आलिहा अंश बड़ोखर बुजुर्ग, मुहल्ला संकर पुरवा,अंबेडकरनगर हर घर जल योजना के तहत सीसी रोड वा आरसीसी रोड खडंजा को तोड़ा गया है। और कुछ ऐसे रास्ते है की उन रास्तो से निकलना मुश्किल है।
विकास खण्ड महुवा-
—————
ग्राम पंचायत गुमाईं में किसानों का किसान सम्मान निधि का पैसा करीब दो साल से नही आ रहा किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। सन 2017 से कई मुहल्लो में लाइट के कनेक्शन नहीं है मीटर लगे है लाइट नहीं आ रही है ग्रामीणों का बिल बीसो हजार आ रहा है।
सुलभ शौचालय करीब 6 महीने से बंद है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कई सालो से बंद है लाइट के खंभे भी कई जगह नही लगाए गए है।
विकास खण्ड नरैनी-
—————-
ग्राम पंचायत राजिया पुरवा अंश गुढ़ा कला लगभग 150 वर्ष बीत जाने के बाद आज तक जाने हेतु कोई रास्ता नही है, बच्चो को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है आमजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत पल्हरी पूरी तरह से विकास से वंचित है। बिजली के खम्भे टूटे हुए है कुछ नए खम्भे लगाने की आवश्यकता है मजदूरों ने बिजली का बिल भुगतान न होने के कारन मजदूरो की वसूली आरसी काट दी गई। जिससे किसान मजदूर परेशान है। किसानो का बिजली का माफ होना चाहिए। नालियाँ बजबजा रही है I
ग्राम पंचायत पल्हरी के किसानो का किसान सम्मान निधि का पैसा लगभग 2 साल से नहीं आ रहा है, किसान बहुत परेसान है I
विकास खंड बड़ोखर
——————-
ग्राम पंचायत तिंदवारा, डिगवाही पूरे के पूरे ग्राम पंचायतों में विकास पूरी तरह से ठप्प सारा विकास कागजों में है धरातल में कोई विकास नहीं हुवा ।
श्रम विभाग में बांदा जनपद के समस्त तहसीलों/विकास खण्डों के मजदूरों/लाभार्थियों की फाइले धूल फांक रही है। जो सच में श्रमिक है पात्र है उनकी फाइले निरस्त्र कर दी जाती है बिना जांच किए जो फाइले पास कर दी गई उन फाइलो का सालो से नही हो रहा है भुगतान।

रविंद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड यूपी, आरती सिंह शालिनी ,सविता ,कृपाल यादव लाला वर्मा , चुनकीवा वर्मा ,फूला वर्मा ,जानकी वर्मा, प्रकाश सुमेर ममता , सुनीता करीब दो सैकड़ा से ज्यादा लोग थे ज्ञापन में
आपसे अनुरोध है कि ग्रामीणों की समस्यायों के निराकरण का आदेश पारित करने का कष्ट करें।
दिनांक- 8/9/2023
प्रतिलिपि:-
1- माननीय अनिल राजभर जी,
माननीय कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय
उ०प्र० शासन
2- माननीय स्वतंत्र देव सिंह
माननीय कैबनेट मंत्री, जल शक्ति तथा बाढ़ नियत्रण
उ०प्र० शासन
3- श्री अरविन्द कुमार शर्मा नगर विकास,
शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन,
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
4- श्री जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण उ०प्र० सरकार

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com