Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक प्रेमी की गई जान

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक प्रेमी की गई जान

Spread the love

*प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक प्रेमी की गई जान*

सुभाष सहरसा बिहार

सहरसा जिला के पस्तपार शिविर क्षेत्र अंतर्गत पंचायत धबौली पूर्वी मोरकाही वार्ड नंबर 9 में सोमवार संध्या घात लगाए बैठे अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर मौत का नींद सुला दिया। मृतक का पहचान मोरकाही निवासी किनदर यादव के पुत्र अजीत कुमार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। अजीत कुमार ने गांव के ही विनय यादव के पुत्री चांदनी कुमारी के साथ 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिन की सूचना चांदनी के परिवार वालों को लग चुका था। वही चांदनी के भाई के द्वारा जबरदस्ती चांदनी की शादी कहीं और करा दी जिन के बाद चांदनी ने दो बार अपने प्रेमी के यहां भागकर भी आई थी। फिर चांदनी को किसी तरह से के भाई ने बहला-फुसलाकर अपने यहां ले गया लेकिन कुछ दिन के बाद ही चांदनी ने 14 मई को अपने प्रेमी अजीत के घर आ गई लेकिन अजीत के पिता किनदर यादव चांदनी के तीनो भाई वह एक रिश्तेदार और परिवार पर गंभीर आरोप लगाया गया है।
कहा कि अजीत ने सोमवार को अपने ही खेत जोतवाने के लिए गया था कुछ देर के बाद हम भी गए देर शाम जब अजीत घर नहीं लौट रहे थे रास्ते में घात लगाए बैठे चांदनी के भाई पिंटू, सिंटू, ललटू एक रिश्तेदार के साथ लोग थे पर अजीत की रास्ता रोककर और अजीत के छाती और सर में गोली मारकर जख्मी कर दिया। सुनते ही जब हम दौड़े तो देखें कि सभी लोग भाग रहे थे। ग्रामीण के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले गए जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पस्तपार शिविर पुलिस को दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया दूसरे पक्ष पिंटू को भी गोली लगी है पिंटू अभिरक्षा में निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
आवेदन मिलते ही दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मोके पर मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव उर्फ राजेश कुमार, समाजसेवी राजा यादव, पैक्स अध्यक्ष सलेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि बेचन सादा, जाप के कार्यकर्ता मिथुन कुमार यादव, रंजीत यादव, सनातन कुमार, चंदन, मनोज,ललन, बबलू, भाई कपिल यादव, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद यादव,महेंद्र चरण ,एवम अन्य प्रतिनिधि समाज मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com