कोशी नदी में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से स्कूल में घुसा पानी
कोशी नदी में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से स्कूल में घुसा पानी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* कोशी नदी में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से स्कूल में घुसा पानी।पठन पाठन हुआ बंद।बच्चे स्कूल परिसर में लगे पानी में कर रहे हैं स्नान।बच्चा हादसा का भी हो सकता है शिकार।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां कोशी नदी में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से तटबंध के निचली हिस्से के कई स्कूल परिसर में पानी घुस गया।पानी के वजह से पठन पाठन बंद हो गया।यहां तक कि स्कूल के कार्यालय के अंदर भी पानी घुसा हुआ है।शिक्षक सब को भी हो रही काफी परेसानी।साथ ही स्कूल परिसर में पानी लगे रहने से बच्चे सब को भी हो रही काफी परेसानी।बच्चे सब स्कूल परिसर में लगे पानी में स्नान भी करते दिख रहे है जो हादसा को दावत देते नजर आ रहा है।
वहीं ग्रामीण मुस्ताक की माने तो पानी स्कूल में घुस गया है।शिक्षक सब खरे हैं,बच्चा सब स्कूल परिसर में लगे बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा है।उन्होंने ये भी कहा कि पानी से लोग परेसान हो गया है तबाह हो गया है।घर घर में पानी घुसा हुआ है।वहीं दूसरे ग्रामीण नजीर अहमद की माने तो स्कूल परिसर में पानी भर गया है।बच्चे सब उसी पानी में खेल रहा है।स्कूल को बंद कर दिया गया है,मास्टर सब पानी के चलते खड़े है।उन्होंने ये भी कहा कि जल जमाव को लेकर खतरा बढ़ रहा है और पानी बढ़ेगा तो ज्यादा खतरा उतपन्न हो सकता है।
वहीं प्रधानाचार्य मोहम्मद असगर अली की माने तो पानी स्कूल में भड़ा हुआ है बच्चे सब स्कूल भी आये थे,लेकिन पानी के वजह से स्कूल में छुट्टी दे दी गयी है,नहीं तो बच्चे सब डूब भी सकते थे।विभाग को भी सूचित कर दिए है।की पानी का जलस्तर बढ़ गया है मेरे कार्यालय में भी पानी घुसा हुआ है जिसके कारण हम शिक्षण का कार्य नहीं कर सकेंगे।पानी घटने के बाद फिर शिक्षण का कार्य किया जाएगा!

Subscribe to my channel


