Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुशासन बाबू के राज में पुलिस, पत्रकार सुरक्षित नहीं।

सुशासन बाबू के राज में पुलिस, पत्रकार सुरक्षित नहीं।

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार अररिया बिहार।

स्लग:-सुशासन बाबू के राज में पुलिस, पत्रकार सुरक्षित नहीं।
अज्ञात बैखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारकर की हत्या।
एंकर:-मामला अररिया जिला रानीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार विमल कुमार यादव, की अज्ञात बेखौफ अपराधियों द्वारा घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर मौत के घाट उतार देने की है।
अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर साधु आश्रम वार्ड नम्बर पाँच में सुबह समय अज्ञात अपराधियों ने घर से बुलाकर पत्रकार विमल यादव उर्फ पप्पू को सीने में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए जिसको देखते ही अपराधी भाग खड़े हुए।
वही विमल यादव उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अररिया-SDM-श्री शैलेश चंद्र दिवाकर,और SDPO-श्री रामपुकार सिंह,सहित रानीगंज थाना पुलिस मृत पत्रकार विमल यादव उर्फ पप्पू के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।
साथ हीं घटना की जांच में जुट गई।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विमल यादव के भाई को भी पूर्व में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं घटना को लेकर मृत पत्रकार विमल यादव उर्फ पप्पू के परिजनों ने बताया की सुबह करीब 5:30 बजे चार लोग उनके घर पर आए और गेट पर से विमल भैया कहकर आवाज दिया, आवाज सुनकर विमल यादव उर्फ पप्पू जैसे ही अपने गेट को खोलकर बाहर निकला वैसे ही अज्ञात अपराधियों ने विमल यादव उर्फ पप्पू को सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी अवस्था में पुनः घर अंदर गए और जमीन पर गिर गए हैं जमीन पर गिरे अवस्था में विमल यादव की पत्नी ने देखा तो विमल यादव खून से लथपथ थे जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
साथ हीं घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।
वही मामले को लेकर-SDPO- राम पुकार सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीते पूर्व में भी समस्तीपुर पुलिस को अपराधियों ने गोली मारी थी।
बिहार में कानून के रक्षक और देश में चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।
तो आम जनता की क्या स्थिति होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में सुशासन का राज चलेगा या फिर कुशासन का राज।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com