Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सिविल ड्रेस में बैजनाथपुर पुलिस एक स्कार्पियो चालक से हाथापाई करते वीडियो वायरल

सिविल ड्रेस में बैजनाथपुर पुलिस एक स्कार्पियो चालक से हाथापाई करते वीडियो वायरल

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस की करतूत  दौ दिनों से फेसबुक समेत अन्य ग्रुपों पर बैजनाथपुर पुलिस की करतूत का वीडियो वायरल तेजी से हो रही है। जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
वायरल वीडियो मे जो व्यक्ति स्कॉर्पियो के ड्राइवर से हाथापाई कर रहे हैं वह कोई बदमाश नहीं बल्कि बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजय दास है। बैजनाथपुर चौक के कई दुकानदारों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि शनिवार की  शाम का है जहां एक स्कॉर्पियो चालक अपने पूरे परिवार के साथ बैजनाथपुर चौक पर आता है और सड़क के किनारे स्कॉर्पियो को पार्किंग करना चाहता है।इसी दौरान सिविल ड्रेस में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी के द्वारा स्कॉर्पियो चालक को गाड़ी से उतार कर कहासुनी करते-करते हाथापाई करने लगते हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव कराया जाता है। हालांकि इस तरह के व्यवहार से स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस प्रशासन सिविल ड्रेस में इस तरह से सड़कों पर किसी आम आदमी को मारपीट करता है तो वे कानून का धज्जियां उड़ाना साबित हो रहा है। इस संबंध में डीएसपी एजाज मानी ने कहा कि इस वीडियो के बारे में हमें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है जांच की जा रही है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com