Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

लूट की घटना में शामिल 3 अपराधी 57000 नगद रुपया ,हथियार सहित चढा पुलिस के हत्थे।सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी।

लूट की घटना में शामिल 3 अपराधी 57000 नगद रुपया ,हथियार सहित चढा पुलिस के हत्थे।सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* लूट की घटना में शामिल 3 अपराधी 57000 नगद रुपया ,हथियार सहित चढा पुलिस के हत्थे।सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बिते 1 अगस्त के लूट की घटना का आज 17 अगस्त गुरुवार को सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन।तीन अपराधियों को 57000 नगद रुपया और एक देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस ,1 अपाची बाइक के साथ बीते कल बुधवार को किया गिरफ्तार।सदर थाना अध्य्क्ष आज 17 अगस्त गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार बीते एक अगस्त को मारूफगंज रोड में 5 बेखोफ अपराधियों ने हथियार के बल पर 60000 की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।जिसको लेकर सदर थाना में 522/23 कांड संख्यां दर्ज कर सहरसा पुलिस छापेमारी में जुट गई थी।इस लूट की घटना में शामिल 5 अपराधियों में तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं प्रेस वार्ता के दौरान आज गुरुवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दिनांक 1.8.23 को सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज रोड में 5 अपराधियों के द्वारा 60 हजार रुपया की लूट की घटना को अंजाम दिया था।इसी लूट की घटना को लेकर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी।और बीते कल विभिन्न जगहों से लूट कांड में शामिल 5 अपराधियों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की 57 हजार नगद रुपया और एक देशी पिस्टल,2 जिंदा कारतूस,एक अपाची गाड़ी बरामद किया गया है।शेष 2 अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com