Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में किया प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में किया प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

*बिजली कटौती के खिलाफ किसानों ने अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में किया प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

बांदा (बबेरू):- बबेरू तहसील परिसर में मुरवल पॉवर हाउस, बबेरू पॉवर हाउस सहित बिसंडा पॉवर हाउस क्षेत्र के लगभग दर्जनो गांवों के लगभग सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल के नेतृत्व में पहुंचे। चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था से खेतों की सिंचाई न हो पाने की वजह से सूख रही फसलों को लेकर नारेबाजी करते हुए, उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बहाल करने की गुहार लगाई।
बबेरू तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान विपिन सिंह, ज्ञान सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, विमलकांत, ताराचंद्र, अवधेश, संजय सिंह, श्रवन कुमार, रमेश, रामनरेश, प्रेमचंद्र, अमर सिंह, शैलेंद्र, संदीप कुमार, कमलेश कुमार सहित लगभग सैकड़ों किसानों ने अरुण सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में आज बबेरू तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्तमान समय में उनके फसलों के लिए उन्हें सिंचाई की अत्यधिक आवश्यकता है। बीते कई दिनों से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से उनके खेतों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिस वजह से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। बताया की फसलें सूख जाने पर वह लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने बताया कि जब उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह लोग कई संबंधित अधिकारीओ को शिकायती पत्र दे चुके हैं। अतः वह लोग उनकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। आक्रोशित किसानों ने आज जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी रावेन्द्र सिंह को शिकायती पत्र देकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बाहर कराए जाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आने वाले 48 घंटे में विशाल धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम की चेतवानी दी है !!

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com