Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उप जिला अधिकारी राजापुर को ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने

उप जिला अधिकारी राजापुर को ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

उप जिला अधिकारी राजापुर को ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने

आज तहसील राजापुर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजापुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजा सिंह परिहार के नेतृत्व में छत्रिय समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया जिला अध्यक्ष राजा सिंह परिहार ने कहा कि सहारनपुर में चंद्रशेखर रावण के ऊपर तथाकथित हमले के विरोध में भीम आर्मी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा हमारे समाज पर अशोभनीय अत्याधिक बेहद भद्दी टिप्पणियां की गई जो किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है क्षत्रिय समाज महक सिंह के द्वारा की गई टिप्पणी से आहत एवं आक्रोशित है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती ऐसे विभाजन कारी सामाजिक सौहार्द के दुश्मन महक सिंह समाज में खाई उत्पन्न कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अवश्य करें तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह चौहान ने कहा कि इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होनी चाहिए यदि समाज में ऐसी घटना के परिणाम स्वरूप कहीं कोई घटना होती है तो उसके लिए उनके गैर जिम्मेदाराना बयानों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए ठाकुर सर्वजीत सिंह ने कहा हमारे समाज के प्रति और सामान्य वर्ग के प्रति किसी ने गलत टिप्पणी की उसका जवाब हम देने के लिए तैयार हैं जो हमारा विरोध करेगा समाज का विरोध करेगा उसको हम मुंहतोड़ जवाब देंगे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद चित्रकूट इकाई महक सिंह के बयान की घोर निंदा करता है जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह परिहार एवं प्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों का भारतीय समाज में कोई स्थान नहीं है मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु एवं समान नागरिक संहिता समर्थन हेतु निवेदन ज्ञापन दिया गया है इस अवसर पर काफी लोग उपस्थित रहे अजय सिंह हांडा अरविंद सिंह सर्वजीत सिंह अभिषेक सिंह विपिन सिंह प्रकाश सिंह रज्जू सिंह हाडा विजय बहादुर सिंह विनोद सिंह अमित सिंह रंगनाथ सिंह बरुआ नीरज सिंह निधि सिंह सेंगर आनंद सिंह मौसम सिंह देवारी क्षत्रिय आयुष सिंह विपिन सिंह लाल सिंह चंदन सिंह आर्य क्षत्रिय महासभा के सदस्य मौजूद रहे

ब्लॉक रिपोर्टर रामू सिंह ठाकुर

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com