Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

एक दंपत्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

एक दंपत्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Spread the love

*नगर शिकोहाबाद से आ रही है दिल को दहलाने वाली बड़ी खबर एक दंपत्ति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या*

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद स्टेशन रोड विजेंद्र कॉलोनी से जुड़ा हुआ है
दिनांक 25 6 20 23 की मध्यरात्रि समय 1:40 पर
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी में एक युवक ने मध्य रात पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी होते मोहल्ले में सनसनी फैल गई मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया और रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
शिकोहाबाद के मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी में बीएसएफ में तैनात एसआई श्री रंजीत सिंह के पुत्र दीपक 30 और पत् नी शशि यादव 26 परिवार के साथ रह रहे थे। आपसी तालमेल दिन बैठता था। जिसको लेकर दोनों में आए दिन कलह होती रहती थी। रविवार को सुबह दोनों में झगड़ा हो गया था। जिसे शांत करा दिया। इसके बाद सायं को पुनः दोनों में झगड़ा हुआ तो छोटे भाई ने शांत करा दिया। मध्य रात डेढ़ बजे के करीब कमरे से फायर की आबाज हुई तो परिवार की नीद खुल गई। देखा तो बाहरी कमरे में दीपक का शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। अन्दर कमरे में शशी का शव बेड पर पड़ा था शवों को देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को न कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक दीपक सेना में भर्ती की तयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही पिता श्रीनगर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए है। इधर मां शैलेश का रो रो कर बुरा हाल है।

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com