उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह किया गया
उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह किया गया

जिला फिरोजाबाद
आज तहसील सदर फिरोजाबाद में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह किया गया
आज तहसील सदर फिरोजाबाद में उप जिला अधिकारी सदर मनोज कुमार का बहुत भव्य तरीके से विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें उप जिलाधिकारी मुख्यालय सुरेंद्र सिंह तहसीलदार सदर डॉक्टर संतराज सिंह नायब तहसीलदार रवि सोनकर नायब तहसीलदार सरिता प्रशासनिक अधिकारी यादव कुमार तोमर तहसील के समस्त लेखपाल संग्रह अमीन राजस्व निरीक्षक सभी पटल सहायक आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह में क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति भी आए थे ।उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का कार्यकाल यहां लगभग पौने दो साल का रहा वे अपने राजस्व तहसील स्टाफ मैं बहुत ही लोकप्रिय थे उनके कुशल प्रशासन की सभी ने प्रशंसा की। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का ट्रांसफर जनपद फिरोजाबाद से जनपद हापुड़ के लिए हो गया है।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


