इटावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सरकारी अधिकारियों की एक विशेष बैठक ली
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सरकारी अधिकारियों की एक विशेष बैठक ली

इटावा

इटावा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सरकारी अधिकारियों की एक विशेष बैठक ली जिसमें उन्होंने केंद्र द्वारा तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों से अवगत कराया कि सरकार की जो भी योजना चल रही है उनका सीधा लाभ आम जनमानस को हूं इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की तथा पत्रकारों ने उन्हें अवगत कराया कि मैनपुरी अंडरब्रिज में बरसात के समय पानी भर जाता है जिसको लेकर उन्होंने कहा कि सांसद एवं विधायक द्वारा अवगत कराया गया है और जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा इसके बाद सभागार से निकलकर उन्होंने विकलांग लोगों को ट्राई साइकिलें वितरित की तथा आमजन सभा में आए हुए लोगों से बात की तथा उनकी समस्याएं भी सुनी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद मैनपुरी सीट खाली हो जाने पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में भी अबकी बार कमल खिलेगा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को व्यापार मंडल की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर उपाध्यक्ष कविता श्रीवास्तव और भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी राधा पाल बबली प्रजापति सरला जाटव आदि लोगों ने बुके वह फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



