महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवाद मतभेद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया
महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवाद मतभेद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया
*महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवाद मतभेद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया*
*आपसी मतभेद/विवाद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया ।
आवेदिका श्रीमती गोमती पत्नी धीरू निवासी लोढ़वारा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ने महिला थाना में प्रर्थना पत्र दिया कि उनके पति धीरू पुत्र बहादुर निवासी लोढ़वारा थान कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उनके साथ लड़ाई-झगडा करते है । थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती शालिनी सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें महिला थाने पर बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया । दोनो पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा दोनो पक्षों को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तातम्यता बनाकर रहें ।
*समझौता कराने वाली टीमः-*
1. थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती शालिनी सिंह भदौरिया
2. आरक्षी नीतू द्विवेदी
3. महिला आरक्षी रीता यादव
4. महिला आरक्षी शिवानी सिंह

Subscribe to my channel


