Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पुलिस टीम की बडी सफलता

पुलिस टीम की बडी सफलता

Spread the love

*सराहनीय कार्य थाना टूण्डला दिनांक 30-05-23 जनपद फिरोजाबाद ।*

*थाना टूण्डला पुलिस टीम की बडी सफलता रात्रि के समय घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से करीब 10 लाख रूपये के चोरी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान बरामद ।*

 *अभिक्तगण द्वारा रात्रि के समय ताला तोडकर चोरी की घटनाओं को दिया जाता था अंजाम ।*
 *अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 22-05-23 को घर का ताला तोडकर भारी मात्रा में सोने / चाँदी के आभूषण एवं नकदी को चुराया गया था ।*
 *अभियुक्तगण के कब्जे से 60 हजार रूपये की नकदी सहित भारी मात्रा में आभूषण एवं अन्य सामान बरामद ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तगण 1. प्रेम उर्फ गंजा पुत्र मनोज कुमार निवासी मस्जिद रोड कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 25 वर्ष 2. राहुल पुत्र राजपाल निवासी हरि नगर कालोनी कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजबाद उम्र करीब 28 वर्ष को दिनांक 30.05.2023 को रेलवे कालोनी के बने खण्डहर से समय करीब 02.15 एएम बजे पर गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गये 60,000 रूपये नगद व भारी मात्रा मे पीली व सफेद धातु के बने आभूषण व दो आधार कार्ड पैनकार्ड आदि सामान बरामद हुआ । तथा अभियुक्त प्रेम के कब्जे से एक अदद तंमचा नाजायज व कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण —-*
उ0नि0 योगेश कुमार मय हमराह फोर्स के थाना हाजा से रवाना होकर थाना क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था व चैकिंग सदिग्ध ब्यक्ति वाहन मे बडा चौराहे पर मामूर थे जहा पर मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी दिनांक 27.05.2023 की रात्रि मे मस्जिद रोड से सोने चांदी के आभूषण व नगदी व सामान चोरी की घटना करने वाले व दिनांक 22.05.2023 को अलावलुपर रोड से एक घर से ताला तोडंकर चोरी करने व दिनांक 26.05.2023 को एक जननेटर का अल्टीनेटर चोरी करने वाले चोर माल का बंटवारा करने के लिये रेलवे कालोनी के खण्डहर मे बैठे हुए है। मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण 1. प्रेम उर्फ गंजा पुत्र मनोज कुमार निवासी मस्जिद रोड कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 25 वर्ष 2. राहुल पुत्र राजपाल निवासी हरि नगर कालोनी कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजबाद उम्र करीब 28 वर्ष को मय चोरी के माल के साथ दिनांक 30.05.2023 को रेलवे कालोनी के खण्डहर से समय 02.15 एएम बजे पर गिरफ्तार किया गया तथा मस्जिद रोड पर हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 385/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत है तथा अलावलपुर के पास हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 378/2023 धारा 380/457 भादवि व अल्टीनेटर चोरी की घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 383/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गये 60,000 रूपये नगद व भारी मात्रा मे पीली व सफेद धातु के बने के आभूषण व दो आधार कार्ड पैनकार्ड आदि सामान बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

*विवरण पूछताछ -*
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया है कि हम दोनो को जानकारी हुई की जिन घरो से हमने चोरी की वह लोग अपनी रिश्तेदारी मे बाहर गये और घर कोई नही है ।तो हम दोनो मिलकर रात्रि मे बन्द घरो से ताला तोडंकर सामान चोरी कर लिया । जिसे हम दोनो आज मिलकर आपस मे बंटवारा कर रहे थे । कि पुलिस ने पकड लिया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. प्रेम उर्फ गंजा पुत्र मनोज कुमार निवासी मस्जिद रोड कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 25 वर्ष ।
2. राहुल पुत्र राजपाल निवासी हरि नगर कालोनी कस्बा व थाना टून्डला जिला फिरोजबाद उम्र करीब 28 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास -*
1. प्रेम उर्फ गंजा पुत्र मनोज कुमार उपरोक्तः-
1.मु0अ0स0 385/2023 धारा 380/411 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
2.मु0अ0स0 378/2023 धारा 380/457/411भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
3.मु0अ0स0 383/2023 धारा 379/411भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
4.मु0अ0स0 392/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।

*2. राहुल पुत्र राजपाल उपरोक्तः-*
1.मु0अ0स0 385/2023 धारा 380/411 भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
2.मु0अ0स0 378/2023 धारा 380/457/411भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
3.मु0अ0स0 383/2023 धारा 379/411भादवि थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।

*बरामदगी का विवरण-*
दो अदद आधार कार्ड,दो अदद पैन कार्ड, 4 अदद चूंडी,एक अदद मंगलसूत्र,एक अदद सेट,तीन अदद चैन पीली धातु व नगदी कुल 60000 रूपये, 6 अगुँठी महिला,दो अदद अँगुठी पुरूष,कान के एक जोडी सूई धागे पीली धातु,,दो जोडी पायल सफेद धातु, एक इलैक्ट्रानिक कांटा पाकेट वाला, एक अदद मोबाइल विवो रंग आसमानी एक अदद घडी पट्टे वाली हाथ व आदि घरेलू सामान ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्र0नि0 श्री प्रदीप कुमार थाना टूण्डला फिरोजाबाद
2. उ0न0 योगेश नागर थाना टूण्डला फि0बाद।
3.हैका0 346 दिलीप कुमार थाना टूण्डला फि0बाद ।
4.हैका0 737 राजकुमार थाना टूण्डला फि0बाद
5. का0 123 भूपेन्द्र सिह थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
6.का0 401 लक्ष्मण सिंह थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com