Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बड़ा ही गाजे-बाजे एवं धूमधाम के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बड़ा ही गाजे-बाजे एवं धूमधाम के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा

Spread the love

*नवोज्जवल फाउंडेशन मथुरा के तत्वाधान में नगर शिकोहाबाद मेला वाला बाग स्थित मानव सेवा भवन में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बड़ा ही गाजे-बाजे एवं धूमधाम के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा*

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद स्टेशन रोड मेला वाला बाग मानव सेवा समिति भवन से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 25 5 2023 को नगर शिकोहाबाद में पथवारी मंदिर से मेला वाला बाग मैं स्थित मानव सेवा भवन में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
धूमधाम के साथ बैंडबाजे संग निकली श्रीमद कलश यात्रा
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मेला वाला बाग स्थित मानस सेवा भवन में नवोज्जवल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार सुबह 10 बजे पथवारी हनुमान मंदिर परिसर से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
कलश यात्रा बैंड़ बाजों के साथ पथवारी हनुमान मंदिर से कलशों में गंगाजल भरकर मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर सम्मिलित हुईं। कथा व्यास पूर्ण प्रकाश कौशिक श्रीधाम गोवर्धन द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 तक किया जाएगा। कलश यात्रा में परीक्षित श्री नारायण दीक्षित और वंदना दीक्षित, यज्ञपति राजनारायण और उनकी धर्मपत्नी के अलावा नारायण हरि सिंह, अनिल शर्मा, नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप दुबे, विष्णु शर्मा, गुरुदत्त, देवदत्त, हनी, पुनीत, सतेंद्र चौहान, मोहनलाल अग्रवाल, रामशरण पाल, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोविंद के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे साथ चल रहे थे। इस अवसर पर कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य का जीवन सफल होता है और जीवन में कई खुशियां आ जाती हैं। उन्होंने गोकर्ण धुंधकारी की कथा का वाचन करते हुए कहा कि गुरु के चरण रज से कलश बनाकर भावपूर्ण अश्रु से जल भरकर इष्ट देवों का आव्हान करना चाहिए। इस शुभ अवसर पर नगर शिकोहाबाद के स्थानीय एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com