Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

शहरी बाबू क्या जाने किसानों का दर्द

शहरी बाबू क्या जाने किसानों का दर्द

Spread the love

जिला मथुरा

झूटी है भजपा सरकार, झूठे हैँ वादे, देश में फिर होगा एमएसपी पर आंदोलन- राकेश टिकैत

– शहरी बाबू क्या जाने किसानों का दर्द, ओलावृष्टि से हुआ किसानों का नुकसान की भरपाई करे सरकार

एंकर गोवर्धन। भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत राधाकुण्ड के गॉव नगला पंजाबी और गॉव पाली में पहुँचे। किसानों की समस्या सुनी और भाजपा सरकार पर जमकर तीखे शब्द भेदी वाणों से प्रहार किये। वहीं भारतीय किसान यूनियन संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश टिकैत पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राधाकुण्ड के गॉव नगला पंजाबी पहुँचे यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, किसान नेता राजवीर सिंह चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने पटका व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राकेश टिकैत ने किसानों की समस्या सुनी और कार्यकर्त्ताओं जोश भरते हुए भाजपा सरकार को झूठी और उनके झूठे वादे बताते हुए कहा की शहरी बाबू क्या जाने किसानों का दर्द, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों नुक्सान हुआ है सरकार उसकी मुआवजा देकर भरपाई करें। वहीं टिकैत ने एमएसपी को लेकर कहा कोई भी कमेंटी नहीं और ना ही कोई वायदा पुरा किया है झूठी सरकार है। एमएसपी को लेकर फिर से देश में आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के संग गोवर्धन के गॉव पाली पहुंचे यहाँ कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बाद उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com