Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Spread the love

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

मथुराःएडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह शुक्रवार को मथुरा पहंचकर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार और मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के साथ भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्म भूमि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.इसके साथ ही उन्होंने शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा.सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर एडीजी ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नियमित रूप से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा की जाती है.इसी कड़ी में शुक्रवार को भी मथुरा के धार्मिक स्थलों का वृहद भ्रमण किया गया है.बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है.काफी चीजों को बेहतर करने के लिए आपस में बातचीत की गई.आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बेहतर की गई है. इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है.एडीजी सुरक्षा ने बताया कि इससे पहले जो बैठक हुई थी. उसमें बहुत सारी चीजों को लेकर वार्ता हुई थी.कई चीजों का हल भी निकला था. बहुत सारे लक्ष्य पूरे हुए हैं.अब कुछ नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक होगी.कुछ चीजों को लेकर कार्रवाई करनी है.श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह को लेकर जो व्यवस्था है, वह बहुत ही चुस्त-दुरुस्त है.इस समय यहां नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं,नए आईजी रेंज हैं.यह लोग अयोध्या में पोस्टिंग करके यहां आए हैं.अयोध्या के शिलान्यास से लेकर आगे तक की कार्रवाई में इन्होंने बखूबी काम किया है.आने वाले समय में यहां की सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर किया जाएगा.

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com