सहरसा बिहार डेढ़ करोड़ की लागत से बना था पुल, हुआ ध्वस्त, सांसद महबूब आलम केसर ने किया था पुल का शिलान्यास
डेढ़ करोड़ की लागत से बना था पुल, हुआ ध्वस्त, सांसद महबूब आलम केसर ने किया था पुल का शिलान्यास

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
खबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर दियारा इलाके के कठडूमर पंचायत के रामनगर गांव के समीप निर्माणाधीन आरसीसी पुल का एक हिस्सा ढलाई के एक दिन बाद ही ध्वस्त होकर गिर गया।निर्माणाधीन पूल का एक हिस्सा गिरने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।इस हादसे में पुल निर्माण में काम करने वाले तीन मजदूर घायल हुए हैं जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है।पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर दियारा इलाके के कठडूमर पंचायत के दह से कठडूमर जाने वाली मार्ग के रामनगर के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तकरीबन एक करोड़ 48 लाख की लागत से महिंद्रा कंट्रक्सन के द्वारा उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।निर्माणाधीन पुल का एक हिस्से की ढलाई बुधवार को की गई थी जो ढलाई के एक दिन बाद ही भरभरा कर गिर गया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक पुल निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा शुरू से ही बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही थी विभागीय उदासीनता के कारण धड़ल्ले से घटिया सामग्री का पुल निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है।इतना ही नही कार्य स्थल से जेई भी गायब रहते हैं बावजूद विभागीय अधिकारी मामले से अनजान बने हुए है।

Subscribe to my channel



