बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में शिक्षिकाएं निभाती है विशेष भूमिका
बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में शिक्षिकाएं निभाती है विशेष भूमिका

बालिकाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में शिक्षिकाएं निभाती है विशेष भूमिका…

मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के क्रम में जनपद फिरोजाबाद में महिला पखवाड़ा मनाते हुए नोडल शिक्षिका रीमा सिंह ,नीति यादव ,डॉ वंदना तोमर, मधु चौहान, रुक्मणी वर्मा, अर्चना जादौन ,गीतांजलि सिंह द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजना अमृत सरोवर जल संरक्षण /संचयन व बालिका शिक्षा का महत्व पर निबंध/ चित्रकला प्रतियोगिता का एक भव्य आयोजन श्रीमती रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज फिरोजाबाद में किया गया। जिसमें लगभग 150 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती राखी गुप्ता पार्षद नगर निगम फिरोजाबाद ,श्री कन्हैया लाल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, मुख्य अतिथि श्रीमती दीक्षा जैन सीडीओ फिरोजाबाद, श्रीआशीष कुमार पांडेय बीएसए फिरोजाबाद एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्री रमाकांत उपाध्याय प्रांत गौ सेवा संयोजक आर.एस.एस. उपस्थित रहे। जहां सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व चिप्स ,पैन देकर पुरस्कृत किया गया तथा प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पेन सेट ,कॉपी ,कलर सेट आदि देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिक्षकों की प्रशंसा करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है एवं बालिकाओं को एक प्लेटफार्म मिलता है जहां वे सभी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं । विशिष्ट अतिथि श्री कन्हैया लाल गुप्ता द्वारा कहा गया कि बेटियों के कंधों पर ही देश के उज्जवल भविष्य की जिम्मेदारी है ।मुख्य वक्ता श्री रमाकांत प्रांत संयोजक आर.एस.एस. द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए शुभ आशीष दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएसए महोदय ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों मेंबालिकाओं की सहभागिता को बढ़ाना उन्हें शिक्षित एवं सशक्त बनाना है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षिकाओं के इस प्रयास की प्रशंसा की। अंत में रीमा सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया गया कि सभी शिक्षिकाएं सरकार द्वारा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए संचालित मिशन शक्ति योजना में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी ।
कार्यक्रम में रेनू यादव, रेखा गुप्ता, साधना वर्मा, सुप्रिया, अनीता यादव प्राची गुप्ता, रश्मि, मोहिनी, गरिमा, नीतू, भूकेश ,भावना, सुमनलता ,पारुल , अर्चना जादौन, रुक्मणी वर्मा ,गीता राठौर, मिली यादव ,सुनीता यादव, सुमन ,नीलम यादव, आरती, मधु लता, सुधा कटारिया द्वारा अपने विद्यालय की छात्राओं को प्रतिभाग कराया गया
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



