Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत। काम कर घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत। दूसरे की हालत नाजुक।

बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत। काम कर घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत। दूसरे की हालत नाजुक।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत। काम कर घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत। दूसरे की हालत नाजुक।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में बीते देर रात बुधवार 29 मार्च को बाइक के आमने सामने भिरंत में एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो दूसरा जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।दोनो मजदूर जिले के सपटीयाहि वार्ड नं 2 का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना सहरसा जिले के सिहौल चौक स्थित मंदिर के पास की बतायी जा रही है।
मालूम हो कि दोनो मजदूर में एक मजदूर का नाम पंकज ठाकुर है तो दूसरे मजदूर का नाम रामविलास भगत है।ये दोनों मजदूर सपटीयाहि वार्ड नं 2 का रहने वाला था।बीते कल ये दोनों मजदूर अपनी बाइक से मजदूरी कर घर सहरसा वापिस आ रहा था।रास्ते में ही एक बाइक से आमने सामने भिरंत हो गयी।जिसमें एक मजदूर पंकज ठाकुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और दूसरा मजदूर रामविलास भगत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने दोनो मजदूर को सदर अस्पताल लाया जहां डॉ ने एक मजदूर पंकज ठाकुर को मृत घोषित कर दिया तो दूसरा मजदूर को गंभीर अवस्था में देख डॉ ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।रेफर करने के बाद मजदूर के परिजन सहरसा में ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया।जहां मजदूर इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय समाज सेवी हनी चैधरी ने बताया कि ये दोनों मजदूर था और बुधवार को ये दोनों मजदूर अपनी बाइक से मजदूरी कर घर लौट रहा था।उसी दौरान रास्ते में बिहरा थानां अंतर्गत सिहौल चौक स्थित मंदिर के पास बाइक से आमने सामने भिरंत हो गयी।उसके बाद दोनो मजदूर सड़क पर गिर गया।और पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी रौंदते हुए भाग निकला।जिसमे एक मजदूर पंकज ठाकुर की मौत हो गयी।और दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मजदूर को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉ उक्त मजदूर को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।लेकिन परिजनों के द्वारा घायल मजदूर रामविलास भगत को निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया जहां मजदूर इलाजरत है।
*BYTE :-* स्थानीय समाजसेवी हनी चौधरी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com