त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की गई उप जिलाधिकारी द्वारा
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की गई उप जिलाधिकारी द्वारा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की गई उप जिलाधिकारी द्वारा
चित्रकूट जनपद के तहसील मानिकपुर अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 01 03 2023 से 06 03 2023 तक जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सी आर प्रजापति ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी लालजीत यादव विपिन कुमार सिंह झंकार सिंह तथा सुमित पांडे द्वारा संचालित किया जा रहा है अभियान दल द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह होने पर जगह-जगह छापामार कार्यवाही कर जांच होने का संग्रहण किया जा रहा है आज दिनांक 03 03 2023 को अभियान दल द्वारा कुल 6 नमूने तथा लालजीत यादव द्वारा एक नमूना मिश्रित दूध दीपेंद्र कुमार सिंह द्वारा एक नमूना मिश्रित दूध झंकार सिंह द्वारा दो नमूने एक खोया एक रिफाइंड ऑयल तथा सुमित पांडे द्वारा दोनों ने एक मिश्रित दूध एक पापड़ के संग्रहीत किए गए अभियान दल द्वारा आज दिनांक 3:03 2023 तक कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए उपरोक्त नमूना वास्ते जांच एवं विश्लेषण हेतु आदेशित किया जा रहा है जांच परिणाम प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक आवश्यक कार्यवाही की जाएगी अभियान दल द्वारा जनपद में लगातार निरीक्षण एवं खाद वैधानिक कार्यवाही की जा रही कारोबार को हिदायत दी जाए कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट ना करें अन्यथा की दशा में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उक्त अधिकारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ताकि जनपद में आने वाले त्योहारों में किसी प्रकार की कोई समस्या आम जनमानस कोई ना हो इस मौके पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



