गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद।जमकर चली रोड़ा पत्थर।आधे दर्जन लोग हुआ जख्मी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को कराया शांत।
गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद।जमकर चली रोड़ा पत्थर।आधे दर्जन लोग हुआ जख्मी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को कराया शांत।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट।मारपिट में एक पक्ष के लगभग आधे दर्जन लोग हुआ जख्मी।सभी जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती।जहां सभी जख्मी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि एक पक्ष के मिथुन,आशु,अभिषेक चेतन्य सभी दवा प्रतिनिधि और दूसरे पक्ष के स्वर्ण व्यवसायी संजय स्वर्णकार के बीच देर शाम बाइक पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।विवाद इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि विवाद मारपिट में तब्दील हो गयी,और दोनो पक्षों के बीच जमकर पुलिस के सामने मारपीट होने लगी जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन दवा प्रतिनिधि जख्मी हो गए।सभी जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती है।
वहीं इस मारपिट की घटना से आक्रोषित दवा प्रतिनिधि थोड़ी देर के बाद अपने और सहयोगियों के साथ दूसरे पक्ष के स्वर्ण व्यसायी के दुकान पर पहुँचा।जहां दूसरे पक्ष के स्वर्ण व्यसायी अपने सहयोगी के साथ अपनी दुकान के आगे रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान फिर दोनो पक्षों के बीच बहस होने लगी बहस इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि बहस मारपिट में तब्दील हो गयी।उसके बाद स्वर्ण व्यवसायी संजय स्वर्णकार पुलिस को फोन कर सूचना दी।वहीं सूचना मिलते ही जाम हटाने को लेकर सदर थाना की पुलिस पहुंची और दूसरे पक्ष को समझा बुझाकर रोड जाम को हटाया गया।और एक पक्ष के दवा प्रतिनिधि को भी घटना स्थल से हटने को कहा गया।लेकिन दोनो पक्ष उक्त घटना स्थल से नहीं हटा और फिर पुलिस के सामने ही मारपिट और पत्थर बाजी करने लगा।जिस दौरन पुलिस लाठी चार्य भी किया।लाठी चार्य के बाद दोनो पक्ष घटना स्थल से भाग गया।स्थिति अभी सामान्य है।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना के एएसआई ब्रजेश चौहान ने बताया कि आज गुरुवार को देर शाम मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था और पत्थर बाजी भी हुई थी।सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। अभी शांति व्यवस्था बहाल है।किसी भी तरह का कोई समस्या अब घटना स्थल पर नहीं है।जांच किया जा रहा रहा है ।जांचों उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel

