थाना रामगढ क्षेत्र साठ फुटा रोड अंबेडकर मूर्ति के सामने चूड़ी व्यापारी पर हमला कर 50 हजार छीने, हमलावर सीसीटीवी में कैद
थाना रामगढ क्षेत्र साठ फुटा रोड अंबेडकर मूर्ति के सामने चूड़ी व्यापारी पर हमला कर 50 हजार छीने, हमलावर सीसीटीवी में कैद

जिला फिरोजाबाद
फ़िरोज़ाबाद-थाना रामगढ क्षेत्र साठ फुटा रोड अंबेडकर मूर्ति के सामने चूड़ी व्यापारी द्वारा दुकान खोलते समय हमला कर 50 हजार रुपये छीन कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। सीसीटीवी में भागते एक युवक का फोटो सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया थाना रामगढ क्षेत्र अंबेडकर मूर्ति के सामने निवासी अजीम पुत्र अजीज चूड़ी व्यापारी है वह शीतल खा स्थित गोदाम से 50 हजार रुपये कारीगरों को बांटने के लिए लाया था। दुकान जो कि उसके निवास पे ही है आया था आज सुबह दुकान खोलते समय व्यापारी का आरोप है किसी अनजान ने उस पर हमला कर उससे पचास हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गया, उक्त चूड़ी व्यापारी ने थाना रामगढ में तहरीर दी है और बताया कि सीसीटीवी में भी उक्त हमलावर कैद हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है
फ़िरोज़ाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



