Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

महाशिव रात्रि निकाली शिव बारात की झांकी 

महाशिव रात्रि निकाली शिव बारात की झांकी 

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत नर्मदेश्वर मनोकामनापूर्ण महादेव संकट मोचन मंदिर निराला नगर बैजनाथपुर में शनिवार को महाशिव रात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ  झांकी भी निकाली गई। बैजनाथपुर  जगह-जगह झांकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शिव के भक्त भोलेनाथ के भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बैजनाथपुर के सरपंच अरुण कुमार ने कहा कि अन्य वर्षो के भांति इस वर्ष भी महाशिव के मौके पर गाजे बाजे के साथ झांकी भी निकाली गई। सुबह से ही शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com