Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

तीन दिन के अंदर NIOS डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रशिक्षण उत्तीर्णता की तिथि को करे संसोधित नहीं तो चौथे दिन NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय पटना में होगी उग्र प्रदर्शन:-मनोज कुमार यादव

तीन दिन के अंदर NIOS डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रशिक्षण उत्तीर्णता की तिथि को करे संसोधित नहीं तो चौथे दिन NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय पटना में होगी उग्र प्रदर्शन:-मनोज कुमार यादव

Spread the love

आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज इंडिया लाइव सुपौल बिहार

सुपौल:- आज दिनांक -20.02.2023 को टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन कटौती के मुद्दों पर सुपौल जिला के टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही के प्रांगण में आहूत की गई जिसमें जिले भर के कोनें-कोनें से आए टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों नें प्रशिक्षण तिथि में सुधार करने को लेकर अपना-अपना मंतव्य रखा और संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक के आदेशानुसार माननीय लोक सभा सांसद दिलेश्वर कामत सुपौल,माननीय राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन,माननीय उपमुख्य मंत्री बिहार सरकार पटना,माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना,राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक पटना तथा राष्ट्रीय निदेशक नोएडा उतर प्रदेश को पत्राचार करते हुए तीन दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग की अन्यथा चौथे दिन NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय पटना पहुँच कर आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी।
वही संघ के जिला महासचिव पवन चौधरी ने कहा है कि RTE अधिनियम की धारा 23(2) के अंतर्गत संसद द्वारा पारित कानून के तहत सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को 31/3/2019 तक प्रशिक्षित होना अनिवार्य था। इसी अधिनियम को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय,भारत सरकार (अब शिक्षा मंत्रालय) के आदेशानुसार NIOS ( National Institute of Open Schooling) के द्वारा 2017 -19 सत्र में संपूर्ण भारत में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों का 18 महीने का विशेष सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।उक्त प्रशिक्षण की सारी गतिविधियाँ परीक्षाएं सहित 16/3/2019 तक पूर्ण करा ली गईं थीं,लेकिन NIOS के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षकों का परीक्षा परिणाम 22/05/2019 को कथित रूप से घोषित किया गया था,जबकि NIOS के उप निदेशक (मूल्यांकन) के पत्रांक F-2/104/2018/NIOS/EVAL/D.EL.ED दिनांक 10.03.2022 द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है कि सेवाकालीन प्रशिक्षण की सारी प्रक्रियाएं 31/3/2019 तक पूर्ण करा ली गई थीं और प्रमाण पत्र पर अंकित तिथि 22/05/2019 वह केवल प्रमाण-पत्र की मुद्रण तिथि है ना की परीक्षा परिणाम प्रकाशन की तिथि है लेकिन दुख की बात यह है कि निदेशक,प्राथमिक शिक्षा,शिक्षा विभाग,बिहार सरकार के पत्रांक-12 दिनांक-05.01.2023 के द्वारा NIOS से प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रमाण-पत्र मुद्रण की तिथि को प्रशिक्षण उत्तीर्णता की तिथि मानी जा रही हैं जो NIOS डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों के अधिकार का हनन हैं।
वही संघ के राज्यकार्यकारणी सदस्य बजरंग पाठक ने कहा उच्च न्यायालय पटना के CWJC NO-16214/2022 में पारित न्याय निर्णय को आधार बनाकर शिक्षा विभाग NIOS से प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रमाण-पत्र मुद्रण की तिथि 22/05/2019 को ही प्रशिक्षण उत्तीर्णता की तिथि मानते हुए सभी शिक्षकों की पिछली छह साल की सेवा अवधि को शून्य मानते हुए उनकी प्रशिक्षण तिथि से उन्हें नवनियुक्त मान कर उनका वेतन का पुनर्निर्धारण करने की बात कही गई है जो सरासर गलत और अमानवीय आदेश है,इस आदेश को रद्द करवाने के लिए हम टीईटी शिक्षक सड़क से सदन तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य हैं।वही संघ के जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने की झांसा देकर सता में आये थे और सता मिलते ही शिक्षकों का वेतन बढाने के बजाय येन केन प्रकारेण 60 से 65 हज़ार NIOS से प्रशिक्षित शिक्षक के 6000 से 7000 रूपया प्रतिमाह कम करने का आदेश दे रहे हैं।वही संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पप्पू ने कहा कि किसी कारणवश जो शिक्षक 31/03/2019 तक अप्रशिक्षित रह गए हैं,उन्हें पदमुक्त करने का आदेश भी निर्गत हुआ है।जिससे बिहार के हज़ारों शिक्षकों को अपनी नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है जिनसे बिहार के लाखों शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।वही संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार झा ने कहा कि यदि विभाग तीन दिन के अंदर NIOS प्रमाण-पत्र पर प्रशिक्षण उत्तीर्णता की तिथि को संशोधित कर 22/5/2019 के स्थान पर 16/03/2019 अंकित करने का आदेश त्वरित निर्गत करें अन्यथा सुपौल जिला के समस्त टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण शिक्षक आगामी गुरुवार को NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय ललित भवन बेली रोड पटना पहुँच कर आन्दोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी शारी जिम्मेवारी सरकार और NIOS की होगी आज के बैठक में निम्नांकित शिक्षक उपस्थित हुए सिजेन्द्र कुमार सुमन,किशोर यादव,ललित यादव,मिथिलेश बिराजी,शम्भू प्रसाद सिंह,राजदेव कुमार,नितेश कुमार यादव,राघवेन्द्र कुमार झा,अजय कुमार आर्यन,पंकज मिश्रा,उमाशंकर दास,दीपक कुमार उड़ाॅव,मनीभूषण यादव,जय प्रकाश सिन्हा,रविन्द्र कुमार झा,सुबोध कुमार, पवन कुमार पासवान,रामानंद मंडल,मनोज कुमार,दिग्विजय मेहता ,लाल कुमार,कैलाश बिहारी,बिपीन मिश्रा,केशव कुमार, चंदन कुमार मंडल,अरविंद कुमार मेहता,मो.सनाउल्लाह,राम कुमार, रणधीर यादव,धनोज कुमार,पुरूषोत्तम कुमार,विद्यानंद ठाकुर,फैज अहमद,दीपक कुमार दास,राम कुमार,बन्दना दता,संतोष कुमार साह,अजीत कुमार मो.तमीज उद्दीन,शिवानंद राम,गजेंद्र कुमार मंडल,वसीम अकरम,राम प्रवेश पोद्दार,कार्तिक मुखिया,राजन कुमार राजा,गौतम कुमार,पीताम्बर साहू,अरविंद कुमार मेहता,सोनू कुमार,राजा राम साह,रतन कुमार, विनोद कुमार विमल,आशुतोष कुमार सिंह,महबूब आलम,सरोज कुमार मेहता,अंजनी कुमार चौधरी,अमर कुमार सिंह,बीरेन्द्र कुमार,अशराफूल,मो.सईद आलम सहित सैकड़ो टीईटी शिक्षक उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com