Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

अव्यवस्थाओं के चलते गौशाला में मर रही गाय, मौतों को छुपाने में लगे जिम्मेदार

अव्यवस्थाओं के चलते गौशाला में मर रही गाय, मौतों को छुपाने में लगे जिम्मेदार

Spread the love

रिपोर्ट योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

 

बाँदा जनपद के बिसंडा ब्लॉक के अमवा गांव में बनी अस्थाई गौशाला में गायों की अव्यवस्थाओं के चलते लगातार मौत हो रही है। उनके शवों को या तो कुत्ते खा रहे हैं। या फिर शव खुले में पड़े हुए हैं।जिसकी दुर्गंध से ग्रामीणों का गलियों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार इन गायों की मौतें भूख, प्यास व ठंड के कारण हो रही हैं। जिसे लेकर जिम्मेदारों ने आंखे मूंद रखी है।

इतना ही नहीं इन गौवंशों की मौत हो जाने के बाद भी इन्हें प्रधान व सचिव द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। न ही उन्हें दफनाने की कोई व्यवस्था की जा रही है। जिस कारण इन मरे हुए गौवंशों को कुत्ते खा रहे हैं।

बनी गोशाला में वर्तमान में 30 गोवंश संरक्षित हैं। हालात ये हैं कि यहां पर गोवंशों के खाने के लिए भूसे का इंतजाम तक नहीं है। हरे चारे उपलब्ध नहीं है। सूखी कर्बी ​गोवंश को खाने के लिए दी जा रही है। केयर टेकर सर्वेश ने बताया कि एक सप्ताह से चोकर भी नहीं है।

पर्याप्त भूसा न होने के कारण सर्दियों में गौ वंशों को सूखा पयार ही दिया जा रहा है। गोवंश को पेट भर चारा न मिलने से भूख से तड़पकर मर रहे हैं। गौ शाला में तैनात केयर टेकरों के द्वारा गौ शाला में मृत गौ वंशों को गौशाला के पीछे गड्ढे खोदकर खुले में फेंक दिया जा रहा है जिसके कारण चील कौवे और कुत्ते खुलेआम उनको नोच नोच कर खा रहे हैं। मृत गोवंशओं की दुर्गंध से स्थानीय ग्रामीणों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है।स्थनीय ग्रामीणों के मुताबिक जिम्मेदार अस्थाई गौ शाला में गौ वंशों के संरक्षण के नाम पर सिर्फ भ्रस्टाचार कर रहे है गौशाला में किसी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com