सुपौल बिहार 01 फरवरी 2023 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार के द्वारा ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में सुपौल जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया गया।
01 फरवरी 2023 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार के द्वारा 'समाधान यात्रा' के क्रम में सुपौल जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया गया।

रिपोर्ट आलोक बादल आवाज इंडिया लाइव सुपौल

01 फरवरी 2023 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार के द्वारा ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में सुपौल जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सुपौल जिलान्तर्गत सदर प्रखंड के मल्हनी ग्राम पंचायत में पुनर्वास टोले का भ्रमण कर हर घर नल का जल एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना आदि का जायजा लिया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सुपौल, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किये। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री “विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” अंतर्गत 10 छात्रों को, जबकि मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना अंतर्गत 10 महिलाओं को सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभुक छात्रों को माननीय मुख्यमंत्री ने सर्टिफिकेट प्रदान किये। मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। जीविका दीदियों द्वारा कृषि आधारित उद्यम के तहत उत्पादित की जा रही एवं निर्मित वस्तुओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया।
> मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मल्हनी टोला, हसना में छठे राज्य वित्त आयोग की योजना से निर्मित पुस्तकालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन का भी माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा जायजा लिया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में निर्मित वर्षा जल संचयन कार्य का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया गया।
> पंचायत सरकार भवन, मल्हनी में जल- जीवन – हरियाली योजनान्तर्गत निर्मित तालाब को पृथ्वी जीविका ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने हस्तांतरित किया। मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली भी छोड़ा। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित सहकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अनुमंडल कार्यालय निर्मली स्थित नवनिर्मित 100 आसन वाले राजकीय अंबेडकर कल्याण छत्रावास के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पंचायत सरकार भवन परिसर में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पंचायत सरकार भवन के समीप अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 136 के शिलापट्ट का अनावरण कर माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा जीर्णोद्धार किये गये कार्य का उद्घाटन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा मल्हनी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड का भी निरीक्षण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, मल्हनी के शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

Subscribe to my channel

