जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर तहसील टूंडला में गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल का वितरण लगातार कराया जा रहा है
जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर तहसील टूंडला में गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल का वितरण लगातार कराया जा रहा है

जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर तहसील टूंडला में गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल का वितरण लगातार कराया जा रहा है।प्रशासन स्वयं व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से असहाय गरीबों को कम्बल ठंड से बचाव हेतु बटवा रहा है। इसी क्रम में आज राजस्व ग्राम बुर्ज नत्थू ग्राम पंचायत देवखेड़ा तहसील टूंडला में कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण हेतु जनप्रतिनिधि सांसद फिरोजाबाद चंद्रसेन जादौन विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह घनगर उपजिलाधिकारी टूंडला सतेंद्र सिंह तहसीलदार टूंडला डॉ संतराज सिंह देवखेड़ा में कंबल वितरित किए।इसके बाद छिकाऊ ग्राम पंचायत में भी उक्त जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने गरीब पात्र जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। आज देव खेड़ा ग्राम पंचायत में 150 कंबल वितरित किए गए वही छीकाऊ ग्राम पंचायत में 100 कंबल वितरित किए गए। सर्वप्रथम तहसीलदार टूंडला डॉ संतराज सिंह ने तीन लेखपालों व एक राजस्व निरीक्षक की टीम द्वारा पात्र व्यक्तियों की लिस्ट बनवाई उसके बाद उन्हीं पात्र जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए ।इसके पूर्व भी तहसील टूंडला में जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील के कई जगहों पर कैंप लगाकर कंबल वितरित किए जा चुके हैं।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



