Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद धूमधाम के साथ निकाली कलश यात्रा

धूमधाम के साथ निकाली कलश यात्रा

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

धूमधाम के साथ निकाली कलश यात्रा

टूंडला। जय मां अम्बे सेवा समिति टूंडला द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ठा. बीरी सिंह कालेज मैदान में आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम कलश यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई।
शुक्रवार को कलश यात्रा अलावलपुर रोड से बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए बैंड बाजों के साथ सैकड़ों महिला-पुरूषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कथा वाचक इन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि जो भी मनुष्य सर पर कलश धारण करता है। और भागवत कथा श्रवण करता है। उसके जीवन का उद्धार हो जाता है। भागवत कथा में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार उपाध्याय, किशन शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, महेन्द्र प्रकाश पाली, सुभाष तिवारी, प्रमोद शर्मा, ताराचन्द्र वर्मा, ऊषा शर्मा, रेखा शर्मा, त्रिशला देवी, मीरा तिवारी, सुनीता शर्मा, मुन्नी देवी, आकाश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में महिला.पुरूष एवं बच्चें मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com