
*लोकेशन…* सहरसा।
*रिपोर्ट…* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी…* बेरहम ओटो चालक।।
*ANCHOR…* बाइक सवार युवक को ओटो से टक्कर के दौरान युवक चलती ओटो में फसा।ओटो चालक बेरहमी से जख्मी युवक को तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा अधमरा कर युवक को बेरहम ओटो चालक ने अंधेरा का फायदा उठाकर जख्मी हालात में युवक को छोड़कर हुआ फरार।स्थानीय लोगो ने जख्मी को लाया सदर अस्पताल जहां युवक की स्तिथि बेहद नाजुक।
वहीं परिजन का है कहना जख्मी का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक का है कहना युवक का कमर से नीचे पूरे पांव की हड्डी है चूर चूर ब्लड भी बहुत लॉस हो चुका है जरूरत पड़ी तो युवक को बचाने के लिए पांव पड़ेगा काटना।जख्मी नौहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव का 25 वर्षीय कोमल कुमार के रूप में हुई पहचान।मुंगेर से बाइक पर सवार होकर अपने बाबा की मौत की खबर सुनकर उनके दाहसंस्कार में शामिल होने जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र स्थित हेमपुर अपने गांव आरहा था।विहरा थाना क्षेत्र के दोरमा ब्रम्ह स्थान के पास हुआ हादसा।बेरहम ओटो चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं।पुलिस जुटी तफ्तीश में।पेश है एक खास रिपोर्ट….
*VO1…* हम आपको नजारा दिखा रहें हैं सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का देखिए जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया है।
आप खुद जख्मी को देखकर क्याश लगा सकतें हैं किस तरह रात को इस सर्द में डेढ़ किलोमीटर तक बेरहम ओटो चालक ने युवक को घसीटता हुआ मानवता को शर्मशार किया और मौत के मुहाने पर तड़पता छोड़कर चालक ओटो लेकर फरार हो गया।
वहीं जैसे ही परिजन को हादसा की जानकारी मिली तो पूरे परिवार मे कोहराम मच गया।
जख्मी के परिजन ने मिडिया को पूरी जानकारी देते हुए बताया की सदर अस्पताल के डॉक्टर ने कहा की जख्मी की हालत बेहद नाजुक है ब्लड भी बहुत लॉस हुआ है जरूरत पड़ी तो जख्मी को बचाने के लिए पांव काटना पड़े।
*BYTE….* डॉ शिवम,जख्मी का इलाज कर रहे सदर अस्पताल का चिकित्सक
*BYTE….* जख्मी का चाचा।
*BYTE….* श्याम किशोर सिंह,जख्मी के रिश्तेदार।
*VIOEND…* बहरहाल जख्मी सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मौत व जिंदगी से जद्दोजहद कर रहा है,अब तो सिर्फ परिजनों की निगाह ऊपर वाले पर टिकी है।लेकिन सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न जो सामने है की क्या ऐसा दुर्दांत जघन्य अपराध इंसान कर सकता है? कहीं इंसान के रूप में ओटो चालक, भेड़िया तो नही।
इस जघन्य अपराध की पुलिस को ईमानदारी से जांच करनी चाहिए।
Subscribe to my channel



